Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: अंबाला में गैस सिलेंडर धमाके से मचा हड़कंप, घर की दीवार गिरी, मची अफरा-तफरी

Haryana News: अंबाला में गैस सिलेंडर धमाके से मचा हड़कंप, घर की दीवार गिरी, मची अफरा-तफरी

Haryana News: हरियाणा के अंबाला जिले के साहा इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। केसरी रेलवे स्टेशन के पास एक घर की रसोई में गैस लीक होने के बाद हुए भीषण धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया। खाना गर्म करने के लिए जैसे ही युवक ने गैस जलाई, सिलेंडर का पाइप जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि रसोई की पक्की दीवार तक ढह गई और युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घायल को पहले अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

अंबाला के साहा इलाके में केसरी रेलवे स्टेशन के नजदीक एक घर की रसोई में हुए भीषण गैस धमाके से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में रसोई की पक्की दीवार तक भरभराकर गिर गई और घर में मौजूद युवक गंभीर रूप से झुलस गया। बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन केसरी निवासी दीपक कुमार दोपहर के समय खाना खाने के लिए घर आया था। रसोई में पहले से गैस लीक होने के कारण गैस भर चुकी थी। जैसे ही उसने खाना गर्म करने के लिए आग जलाई, गैस सिलेंडर का पाइप तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत डायल-112 पुलिस को सूचना दी।

घायल युवक के पिता पवन सिंह ने बताया कि हादसे के समय घर में केवल वे और उनका बेटा मौजूद थे, जबकि दीपक की मां दवाई लेने डॉक्टर के पास गई हुई थीं। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायल दीपक को अंबाला के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है।

गांव केसरी में यह धमाका काफी जोर का हुआ था जिसको सुनकर आज पड़ोस के लोग भी भयभीत हो कर  घर से बाहर आ गए पड़ोस में ही रहने वाली पूनम ने बताया कि धमाके की आवाज सुनकर जब वह बाहर आए तो उन्होंने देखा की पवन वहीँ बाहर खड़े थे जो पैरों से लाचार है लिहाजा वह होने बेटे की कोई मदद नहीं कर पाए। इनकी रसोई और बरामदे में पूरी तरह बदबू फैली हुई थी और उनका बेटा पूरी तरह जल चुका था। घर के दरवाजे भी टूट चुके थे। डायल 112 पर काल करने के बाद एम्बुलेंस आई और उसे ले गई लेकिन यह नहीं पता चल पाया की अंदर धमाका कैसे और क्यों हुआ।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: बिहार में ‘खेत बचाओ अभियान’ को मिलेगी गति, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने टिकाऊ खेती और किसान समृद्धि पर दिया जोर

Bihar News:बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कृषि भवन स्थित कार्यालय कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘खेत बचाओ अभियान’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किए। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के माननीय कृषि मंत्रीगण ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया।

Bihar News:पटना में मैकडॉनल्ड्स और डोमिनोज पर कार्रवाई, 160 खराब पिज्जा स्क्रीन नष्ट, 14 दिन का अल्टीमेटम

Bihar News:बिहार की राजधानी पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मैकडॉनल्ड्स और डोमिनोज के आउटलेट्स का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की। 17 अक्टूबर 2026 को हुई इस कार्रवाई के दौरान डोमिनोज के दो आउटलेट्स से करीब 160 खराब पिज्जा स्क्रीन बरामद किए गए, जिन्हें मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त मानते हुए मौके पर ही

महासप्तमी पर मां दुर्गा के दरबार पहुंचे CM सम्राट चौधरी, बिहार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी के अवसर पर पटना के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने राज्य की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने मून क्लब, जगदेव पथ स्थित श्री दुर्गा पूजा समिति, बोरिंग रोड पर कृष्णा अपार्टमेंट के सामने भद्र काली मंदिर पूजा समिति

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast