Uttar Pradesh News:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। खुद गृह मंत्री अमित शाह ने मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
अपने संबोधन के दौरान अमित शाह ने कार्यकर्ताओं की तारीफ की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को 'भाजपा के मालिक देवतुल्य कार्यकर्ताओं को मेरा राम-राम'। उन्होंने कहा कि भाजपा की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता है।
सीएम योगी की जमकर तरीफ
अमित शाह ने सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा कि 2017 योगी जी को मुख्यमंत्री बनाया, उससे पहले उत्तर प्रदेश को माफियाओं ने जकड़ कर रखा था। मैं सीएम योगी को बधाई देना चाहता हूं, उन्होंने उत्तर प्रदेश को माफियाओं से मुक्त किया है। अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी के आने के बाद राम मंदिर बना। धारा 370 की बात होती थी तो लोग कहते थे खून की नदियां बह जाएगी। उन्होंने कहा कि कई प्रदेशों में UCC लागू हो चुका है और उत्तर प्रदेश में UCC लागू करेंगे।
सपा पर तीखा हमला
सपा पर तीखा हमला करते हुए अमित शाह ने कहा कि आज वही है जब मुलायम सिंह यादव की सरकार ने रामभक्तों और कारसेवकों पर गोलियां चलाई थी। उन्होंने कहा कि उस समय सरयू नदी रामभक्तों के खून से लाल हो गया था। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव किस मुंह से राज्य में सरकार बनाने की बात करते हैं? उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा अंगद का पैर है, जिसे कोई हटा नहीं सकता। उन्होंने कहा कि फिर से सरकार बनाएंगे। अमित शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 312 सीट वाली रिकॉर्ड जीत याद दिलाने आया हूं।
Also read: Sonia Gandhi Book: सोनिया गांधी की किताब 10 नवंबर को होगी रिलीज, बोलीं- अब मेरी बारी, तमाशा होना तय