PM Kisan Samman Nidhi Yojana 24th Installment 2026: किसानों का इंतजार खत्म! प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी हो गई है और दिवाली से पहले ही किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा जिले के भिलड़ी से बटन दबाकर देश के 9.34 करोड़ किसानों के खाते में 18,680 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं। हर किसान के खाते में 2000-2000 रुपये भेजे गए हैं।लेकिन इस बार बड़ा अपडेट भी है - सरकार ने 10 लाख से ज्यादा अपात्र किसानों के नाम इस लिस्ट से काट दिए हैं, ताकि योजना का लाभ सिर्फ असली हकदारों को मिले।
मोबाइल पर मैसेज नहीं आया तो क्या करें?
कई किसानों के मोबाइल पर अभी तक पैसा आने का मैसेज नहीं पहुंचा है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है। कई बार नेटवर्क या बैंक की वजह से मैसेज लेट आता है, लेकिन खाते में पैसा आ चुका होता है। तो सबसे पहले अपना बैंक बैलेंस चेक करें, मिनी स्टेटमेंट निकाल लें।
Also read: पीएम मोदी ने किसानों को दी सौगात, खाते में भेजे गए 2000 रुपए; करोड़ों की परियोजनाओं की भी शुरुआत
pmkisan.gov.in पर लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें?
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर Farmer Corner में जाकर Beneficiary List पर क्लिक करें।
अब अपना राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव सेलेक्ट करें।
Get Report पर क्लिक करते ही आपके पूरे गांव की लिस्ट खुल जाएगी, उसमें आप अपना नाम आसानी से देख सकते हैं।अगर लिस्ट में नाम है और e-KYC पूरी है, तो आपकी किस्त 100% आएगी।