Sawan Vrat Special: भगवान शिव को समर्पित सावन का पवित्र महीना 30 जुलाई 2026 से शुरू हो चुका है, जिसका समापन 28 अगस्त 2026 को होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार. आज का दिन शुभ है, क्योंकि आज सावन के महीने का पहला सोमवार है। ये दिन शिव भक्तों के लिए अहम होता है। ऐसा कहा जाता है कि भोलेनाश को प्रसन्न करने, उनका आर्शीवाद पाने और जीवन से सभी कष्टों का नाश हो, इसके लिए पूरे विधि-विधान से उनकी पूजा करते हैं। इसी के साथ इस दिन व्रत रखने का भी विधान है। हिंदू धर्म में सावन के सोमनार व्रत को विशेष महत्व दिया जाता है। तो चलिए जानते है सावन के सोमनार व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए? इसके अलावा व्रत के नियमों के बारे में जानते है?
सावन के सोमवार व्रत
पहला सोमवार - 03 अगस्त 2026
दूसरा सोमवार - 10 अगस्त 2026
तीसरा सोमवार - 17 अगस्त 2026
चौथा सोमवार - 24 अगस्त 2026
Also read: Horoscope Today 03 August 2026, Aaj Ka Rashifal: सावन के पहले सोमवार के दिन किस राशि पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा, यहां पढ़े सभी राशियों का राशिफल
व्रत में क्या खा सकते हैं?
- फलाहार - मौसमी फल जैसे केला, सेब, पपीता, अनार, अंगूर आदि खा सकते हैं।
- दूध और अन्य पदार्थ - दूध, दही, पनीर, छाछ आदि।
- अनाज – साबूदाना, कुट्टू और सिंघाड़े का आटा, समा के चावल
- सब्जियां – आलू, शकरकंद, अरबी, लौकी और कद्दू आदि।
- नट्स - सूखे मेवे, मूंगफली, मखाना आदि।
- पेय पदार्थ – पानी जरूर पिएं। इसके लिए ताय, कॉफी भी पी सकते हैं।
व्रत में बनाए जाने वाले खाने में सेंधा नमक का ही इस्तेमाल करें।
व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए?
- गेहूं, चावल, दाल, बेसन, मैदा जैसे अनाज नहीं खाने चाहिए।
- प्याज, लहसुन, साधारण नमक, मांसाहारी भोजन, अंडे और शराब
- तली-भुनी चीजें, पैकेज्ड स्नैक्स का सेवन न करें।
- धूम्रपान और तंबाकू से भी दूर रहें।
क्या कहते हैं व्रत के नियम?
- सबसे पहले ब्रह्मा मुहूर्त में उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे कपड़े पहनें।
- इसके बाद पूजा स्थल की साफ-सफाई करें और शिवलिंग की स्थापना करें और व्रत का संकल्प लें।
- इसके बाद शिवलिंग को गंगाजल से स्नान कराएं और सभी जरूरी सामग्री अर्पित करें।
- इस दौरान ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें।
- धूप-दीप जलाकर महादेव की आरती करें और भोग लगाएं।
- आखिर में शाम को आरती के बाद या अगले दिन व्रत का पारण करें।