Karwa Chauth Puja Muhurat 2026: हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस साल 2026 में यह व्रत आज 29 अक्टूबर 2026 गुरुवार को रखा जा रहा है। मान्यताओं के अनुसार, यह दिन पति-पत्नी के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती है। व्रत की शुरूआत सूरज उगने से पहले सरगी खाने से होती है, जबकि व्रत का पारण चंद्रमा के दर्शन और पति के हाथों से पानी ग्रहण करने से होता है। ऐसे में चलिए जानते है करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा और चांद कब निकलेगा?
करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, चतुर्थी तिथि की शुरूआत 29 अक्टूबर को तड़के 1:06 बजे से हो चुकी है। जिसका समापन उसी दिन रात 10:09 बजे पर होगा। ऐसे में करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05:38 PM से 06:56 PM तक रहेगा। जबकि चांद निकलने का समय रात 8 बजकर 17 मिनट बताया जा रहा है। हालांकि, सभी शहरों के समय में थोड़ा अंतर हो सकता है।
Also read: Horoscope Today 29 October 2026, Aaj Ka Rashifal: करवाचौथ को किस राशि की चमकेगी किस्मत? जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
शहर अनुसार जानें पूजा और चांद निकलने का समय
1. दिल्ली
करवा चौथ की पूजा का मुहूर्त - 05:38 PM से 06:56 PM
चांद निकलने का समय - रात 8:17 बजे
2. नोएडा
करवा चौथ की पूजा का मुहूर्त - 05:38 PM से 06:55 PM
चांद निकलने का समय - रात 8:16 बजे
3. मुंबई
करवा चौथ की पूजा का मुहूर्त - 06:07 PM से 07:22 PM
चांद निकलने का समय - रात 9:00 बजे
4. चंड़ीगढ़
करवा चौथ की पूजा का मुहूर्त - 05:38 PM से 06:55 PM
चांद निकलने का समय - रात 8:12 बजे
5. लखनऊ
करवा चौथ की पूजा का मुहूर्त - 05:26 PM से 06:43 PM
चांद निकलने का समय - रात 8:06 बजे
6. बेंगलुरु
करवा चौथ की पूजा का मुहूर्त - 05:54 PM से 07:08 PM
चांद निकलने का समय - रात 8:55 बजे