Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: पति के लंबी उम्र के लिए रखा जाने वाला व्रत करवाचौथ आज देश भर में मनाया जा रहा हैं। बता दें की अखंड सौभाग्य का ये व्रत महिलायें बड़ी श्रद्धा के साथ रखती हैं। पंचाग के अनुसार ये व्रत हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को पड़ता है। और उस व्रत को रखने वाली महिला को अपने पति के लिए, पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के रखतीं हैं और उन्हें यही फल प्राप्त होता हैं। यह व्रत इस साल में आज 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जा रहा हैं। ये व्रत सुबह सरगी के साथ शाम को चाँद देख कर ही पूर्ण होता हैं।
करवाचौथ पार्ट मौसम ने ली करवट, कब दिखेगा चाँद ?
दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में करवाचौथ के दिन ही मौसम ने करवट ले ली हैं। बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम का रुख बदल दिया हैं। ऐसे में क्या चांद का दीदार पंचाग में दिए तय समय से हो पाएगा। आइए जानते हैं। पंचांग अनुसार करवा चौथ का चांद रात 8 बजकर 17 मिनट तक दिखाई देने की उम्मीद है। लेकिन अलग-अलग शहरों की भौगोलिक स्थिति के कारण चांद निकलने के समय में कुछ मिनटों का अंतर देखने को मिल सकता है। ऐसे में अगर दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में चाँद रात 8 बजकर 17 मिनट पर दिखाई देखा। साथ ही नोएडा में रात 8 बजकर 16 मिनट पर, गाजियाबाद में रात 8 बजकर 16 मिनट पर, इसके अलावा पटना में रात 7 बजकर 52 मिनट पर दिखायी देगा।
Also read: Karwa Chauth 2026: पति-पत्नी के अटूट प्रेम के लिए आज रखा जा रहा करवा चौथ का व्रत, पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा? यहां देखें कब कर सकेंगे चंद्रमा दर्शन
अगर ना दिखे चाँद तो ये करें
अगर आपके शहर में करवा चौथ के दिन चंद्रोदय के बाद भी चंद्रमा के दर्शन नहीं हो पाए तो भगवान शिव की तस्वीर देखकर अपना व्रत खोल सकती हैं। बता दें कि शिवजी के मस्तक पर चंद्रमा विराजमान हैं। अगर ऐसी कोई फोटो या मूर्ति आपके घर में नहीं है तो महादेव के मंदिर में जाकर चंद्रमा के दर्शन करना अपना व्रत पूरी कर सकती हैं। सबसे पहले चंद्रमा जहां से निकलते हैं उस दिशा में एक चौकी रखकर उसपर लाल रंग का कपड़ा बिछा दें। इसके बाद उसपर चावल से चंद्रमा बना लें। इसके बाद उसी काल्पनिक या चित्रित चांद को छलनी से देखें और चंद्रमा का पूजन करें। अब चंद्रमा का ध्यान करते हुए'ॐ चंद्राय नमः' या 'ॐ सोम सोमाय नमः' मंत्र का जाप करें। इसके बाद अपना करवा चौथ व्रत खोलें।