Rajasthan: बीकानेर के फायरिंग रेंज में बम फटने से बड़ा हादसा, 2 सैनिकों की मौत से मचा हड़कंप

Rajasthan: बीकानेर के फायरिंग रेंज में बम फटने से बड़ा हादसा, 2 सैनिकों की मौत से मचा हड़कंप

Bomb Blast In Bikaner: राजस्थान के बीकानेर में फील्ड फायरिंग रेंज में तोपाभ्यास के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। यहां अचानक बम फटने से दो सैनिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनका आर्मी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, घटना की खबर लगते ही बड़े अफसर मौके पर पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है। साथ ही सैनिकों के शव को भी हॉस्पिटल ले जाया गया है।    

बताया जा रहा है कि अभ्यास के दौरान किसी गलती की वजह से बम बलास्ट हो गया। यह हादसा महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के नॉर्थ कैंप में हुआ। गंभीर रूप से घायल सैनिक को सूरतगढ़ के मिल्ट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सैन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। साथ ही सीओ लूणकरणसर नरेंद्र पूनिया और महाजन थाना पुलिस भी मौके पर जा पहुंची।

अधिकारियों ने शुरू की जांच           

बुधवार यानी 18 दिसंबर की दोपहर यह घटना महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के नॉर्थ कैंप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युद्धाभ्यास के दौरान बम विस्फोट हो गया। जिससे दो सैनिकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा इतना गंभीर था कि आसपास मौजूद सैन्य अधिकारियों और पुलिस को तुरंत मौके पर पहुंचना पड़ा। साथ ही अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं।    

पहले भी हुई है घटनाएं                            

हादसे की सूचना मिलते ही सैन्य अधिकारी और पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, क्षेत्र को पूरी तरह से सील कर दिया गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। बता दें कि महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में यह दूसरा हादसा है। इससे पहले भी एक दुर्घटना में एक जवान की मौत हो चुकी है। इन घटनाओं ने सुरक्षा प्रोटोकॉल और उपकरणों की जांच-पड़ताल पर सवाल खड़े कर दिए हैं।                                                                  

Leave a comment