Search KhabarFast

Press ESC to close

खड़ा ट्रैक्टर बना काल, सीने में धंसा लोहे का पाइप, बेगूं-चेची मार्ग पर दिल दहला देने वाला हादसा

खड़ा ट्रैक्टर बना काल, सीने में धंसा लोहे का पाइप, बेगूं-चेची मार्ग पर दिल दहला देने वाला हादसा

Chittorgarh News:  राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं-चेची मार्ग पर गुरुवार देर रात एक ऐसा भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसने लापरवाही और असावधानी के खतरनाक परिणामों को उजागर कर दिया। देवरा बावड़ी के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर ने दो युवकों के लिए काल का रूप ले लिया, जब तेज रफ्तार बाइक सीधे उससे जा टकराई।

हादसा इतना भयावह था कि ट्रैक्टर में लदे टेंट का नुकीला लोहे का पाइप बाइक सवार युवक दीपक खटीक के सीने में गहराई तक धंस गया। यह दृश्य देख मौके पर मौजूद लोग सिहर उठे। दीपक के साथ मौजूद उसका साथी असलम पठान भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके सिर और शरीर पर गहरी चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ा था और उसमें टेंट का सामान लदा हुआ था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे ट्रैक्टर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर तड़पने लगे।

Also read: Rajasthan News: बालोतरा के रिफाइनरी में लगी भीषण आग, पीएम मोदी करने वाले थे उद्घाटन

गंभीर स्थिति में युवक

सूचना मिलते ही बेगूं डिप्टी अंजलि सिंह पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचीं। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत एम्बुलेंस द्वारा बेगूं उप-जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दीपक की हालत गंभीर होने पर उसे भीलवाड़ा रेफर कर दिया, जबकि असलम का भी उपचार जारी है। फिलहाल दोनों युवकों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है, वहीं यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा और खड़े वाहनों की लापरवाही पर बड़े सवाल खड़े कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल और रोहतक में 925 इलेक्ट्रिक बसें चलेगी, ये है एक्शन प्लान

हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल और रोहतक में 925 इलेक्ट्रिक बसें चलेगी, ये है एक्शन प्लान

हरियाणा सरकार का खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा, अब स्टेट गेम्स खिलाड़ियों को भी मिलेगा ग्रेडेशन

हरियाणा ओलंपिक संघ के महासचिव एवं हरियाणा के पंचायत एवं विकास मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने प्रदेश सरकार द्वारा खेल ग्रेडेशन नीति में किए गए महत्वपूर्ण संशोधन का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी तथा खेल मंत्री श्री गौरव गौतम का आभार व्यक्त किया है।

Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज की कालका से हरिद्वार व अन्य रूटों के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू , यहाँ देखें पूरा रूट और टाइम टेबल

Haryana Roadways : हरियाणा में रोडवेज यात्रियों के लिए अच्छी खबर आई है। हरियाणा रोडवेज ने कालका से वाया पिंजौर, पंचकूला, रामगढ़, शहजादपुर, साहा, जगाधरी, यमुनानगर, सरसावा, सहारनपुर, छुटमलपुर, रूड़की होते हुए हरिद्वार व अन्य रूटों के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू कर दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast