Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली नाबालिग दुष्कर्म मामला: पीड़िता के परिवार से मिले राहुल गांधी, एक इंच पीछे नहीं हटेगा- राहुल गांधी

दिल्ली नाबालिग दुष्कर्म मामला:  पीड़िता के परिवार से मिले राहुल गांधी, एक इंच पीछे नहीं हटेगा- राहुल गांधी

नई दिल्ली:   देश की राजधानी दिल्ली में कैंट इलाके में 9 वर्ष की बच्ची साथ कथित रूप से बलात्कार और हत्याकर उसे जला दिया गया है. उसके माता-पिता की सहमति के बिना ओल्ड नांगल श्मशान घाट में उसका अंतिम संस्कार किया गया.अब यह मामला सियासी रंग रूप ले चुका है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी नाबालिग लड़की के परिवार से मिलने पहुंचे.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीड़िता के परिवार से मिलने के बाद कहा कि मैंने परिवार से बात की और परिवार सिर्फ न्याय मांग रहा है. परिवार कह रहा है कि उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है और उनकी पूरी मदद होनी चाहिए. जब तक उनको न्याय नहीं मिलेगा तब तक राहुल गांधी उनके साथ खड़ा है और एक इंच पीछे नहीं हटेगा.

इसके साथ हीसाउथ वेस्ट के DCPइंगित प्रताप सिंह ने कहा कि इस पूरे मामले पर बच्ची के शरीर के बचे हुए अंगों का कल पोस्टमार्टम हुआ है. उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के बोर्ड ने बताया है कि शरीर के​ जितने अंग हैं उनसे मौत के कारण का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता. अवशेषों को हम परिवार को सौंप देंगे.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि लाई डिटेक्टर और नार्को टेस्ट के लिए आरोपी की सहमति जरूरी होती है। अगर आरोपी मान जाते हैं तो हम लाई डिटेक्टर और नार्को टेस्ट करेंगे. हम लोग आरोपियों को न्यायिक हिरासत से रिमांड में लाएंगे और पूछताछ करेंगे.

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कांग्रेस ने की कार्यसमिति की बैठक...राहुल गांधी ने ली खड़गे से चुटकी, कहा-बहुत पीछे तो नहीं

मंगलवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक लगभग ढाई घंटे तक चली, जिसमें नेताओं ने चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभ्यास और चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को उजागर करने के लिए राहुल गांधी की प्रशंसा की।

INDIA Alliance: ममता बोलीं- ‘जान भी दे देंगे’, राहुल ने बताया ‘लोकतंत्र पर आक्रमण’; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का बड़ा ऐलान

INDIA Alliance: INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्षी दलों के नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फेंस को संबोधित किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "चर्चा कम से कम 3-3.5 घंटे तक चली और सभी ने इसमें हिस्सा लिया। बहुत से नेताओं ने अपने विचार रखे। उसके अलावा ऑनलाइन माध्यम से उद्धव ठाकरे और हेमंत सोरेन ने अपनी बात रखी। मुझे खुशी है कि सभी ने मिलकर, एकमत से, एकजुट होकर, मजबूती के साथ लड़ाई लड़ने की बात की है। बहुत से सुझाव भी राहुल गांधी ने और ममता बनर्जी ने भी दिए हैं। सभी पार्टी के लोग जो यहां पर बैठे हैं, उन्होंने भी सुझाव दिए। आज चुनाव आयोग के साथ कठपुतली की तरह खेला जा रहा है। असल में पीएम मोदी और अमित शाह ऐसा कर रहे हैं। दो-तीन लोगों को मोहरा बनाकर, वे लोग वोटों की चोरी करवा रहे हैं और चुनाव जीत रहे हैं। जहां भी हमारे नेता न्यायपूर्ण लड़ाई लोकतंत्र के लिए लड़ रहे हैं, युवाओं के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं, उन्हें भी तंग करने का प्रयास किया जा रहा है।

पंजाब-केरल-हिमाचल-कर्नाटक में चुनाव आयोग सही? स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर जोरदार वार

Smriti Irani attack Congress: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता स्मृति ईरानी ने आज 29 सितंबर 2026 मंगलवार को कांग्रेस नेतृत्व पर हमला बोलते हुए उन पर संवैधानिक निकायों को कमजोर करने और चुनावी हार पर आत्मनिरीक्षण करने के बजाय भारतीय चुनाव आयोग (ECI) की निष्पक्षता पर सवाल उठाने का आरोप लगाया। दरअसल, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, स्मृति ईरानी ने मतदाता सूची में बदलाव और संशोधन के संबंध में विपक्षी पार्टी के हालिया बयानों की आलोचना की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast