Delhi Metro Latest Update: दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मेट्रो अब सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद तक अपनी पहुंच और मजबूत करेगी। फेज-5B के तहत 7 नए कॉरिडोर पर काम होगा, जिसमें 97 किलोमीटर लंबी लाइन पर 65 नए स्टेशन बनेंगे। अगर यशोभूमि-गुरुग्राम और नोएडा-साहिबाबाद रूट को भी जोड़ लें, तो कुल 9 रूट पर 120 किलोमीटर में 77 स्टेशन तैयार होंगे। मेट्रो का टारगेट 2030 तक इस पूरे विस्तार को पूरा करने का है।सबसे ज्यादा चर्चा यशोभूमि-गुरुग्राम रूट की है।
द्वारका सेक्टर-25 से शुरू होकर यह लाइन सीधे गुरुग्राम के बिजनेस हब तक
द्वारका सेक्टर-25 से शुरू होकर यह लाइन सीधे गुरुग्राम के बिजनेस हब तक जाएगी। यह करीब 17.5 किलोमीटर लंबी होगी और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन का ही विस्तार होगी। इसमें बिजवासन, कार्टरपुरी, सेक्टर-23, इफ्को चौक, राजीव चौक और सुभाष चौक जैसे स्टेशन होंगे। इसके बनने से एयरपोर्ट और यशोभूमि जाना बेहद आसान हो जाएगा और दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी। इसकी DPR बन चुकी है, अब सिर्फ मंजूरी बाकी है।
फेज-5 में कौन से रूट बनेंगे?
ढांसा बस स्टैंड से नांगलोई तक 11.8 किमी का रूट नजफगढ़ और आसपास के गांवों को मेट्रो से जोड़ेगा। केंद्रीय सचिवालय से किशनगढ़ तक 15.9 किमी का अंडरग्राउंड रूट JNU और RK पुरम होते हुए जाएगा। समयपुर बादली से नरेला तक 12.8 किमी की लाइन नरेला के इंडस्ट्रियल एरिया और स्टूडेंट्स के लिए फायदेमंद होगी।कीर्ति नगर से पालम तक 9.9 किमी का रूट पश्चिम दिल्ली को साउथ-वेस्ट से जोड़ेगा। जोर बाग से मीठापुर तक 16.9 किमी की लाइन साउथ दिल्ली को फरीदाबाद बॉर्डर तक ले जाएगी।
Also read: ई-रिक्शा की मनमानी पर लगेगा ब्रेक! सरकार का मास्टरप्लान तैयार, जानें क्या-क्या बदलेगा
पूर्वी दिल्ली के लोगों का सफर आसान
शास्त्री पार्क से मयूर विहार फेज-3 तक 13.2 किमी का रूट पूर्वी दिल्ली के लोगों का सफर आसान करेगा। वहीं केशवपुरम से रोहिणी सेक्टर-34 तक 16.2 किमी का एलिवेटेड रूट रोहिणी के नए सेक्टरों को रेड लाइन से जोड़ेगा।इसके अलावा नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से साहिबाबाद तक 5.1 किमी का छोटा लेकिन अहम लिंक बनेगा, जो इंदिरापुरम और वसुंधरा को सीधे जोड़ेगा।इस विस्तार की सबसे खास बात केशवपुरम-रोहिणी रूट पर बनने वाला डबल डेकर फ्लाईओवर होगा, जिसमें नीचे गाड़ियां और ऊपर मेट्रो चलेगी। इससे प्रदूषण भी घटेगा और लोगों का समय भी बचेगा।