Search KhabarFast

Press ESC to close

इगास पर्व पर CM धामी का बड़ा संदेश! प्रदेशवासियों को दी बधाई, प्रवासियों से की पैतृक गांव लौटने की अपील

इगास पर्व पर CM धामी का बड़ा संदेश! प्रदेशवासियों को दी बधाई, प्रवासियों से की पैतृक गांव लौटने की अपील

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व (बूढ़ी दीपावली) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति, परम्पराएं और लोकपर्व हमारी विशिष्ट पहचान एवं सांस्कृतिक विरासत के अभिन्न अंग हैं।

उत्तराखण्ड में भी इगास पर्व के प्रति उत्साह बढ़ा

इगास पर्व लोक आस्था, पारिवारिक परम्पराओं और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देशभर में सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन को नई ऊर्जा मिल रही है। उत्तराखण्ड में भी इगास पर्व के प्रति उत्साह बढ़ा है। राज्य सरकार लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।

Also read: Uttarakhand News: मुख्यमंत्री ने कैंट विधानसभा के लिए खोला विकास का पिटारा, 8 बड़ी घोषणाएं भी कीं

इगास पर सार्वजनिक अवकाश की व्यवस्था

इसी उद्देश्य से इगास पर सार्वजनिक अवकाश की व्यवस्था की गई है, ताकि लोग अपने पैतृक गांवों में पारम्परिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व मना सकें।मुख्यमंत्री ने युवा पीढ़ी से अपनी लोक संस्कृति एवं परम्पराओं को जानने और आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने प्रवासी उत्तराखण्डवासियों से भी अपने पैतृक गांवों में लोकपर्व मनाने और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने की अपील की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा में फसल खरीद के लिए बनेगी जिलावार योजना, किसानों को AgriStack पोर्टल पर कराना होगा रजिस्ट्रेशन

Haryana News: हरियाणा में फसल खरीद प्रबंधों की अग्रिम और फुल प्रूफ तैयारी सुनिश्चित करने के लिए जिलावार खरीद योजना बनाई जाएगी ताकि फसलों की खरीद सुचारू और निर्बाध ढंग से की जा सके। इसके लिए बाकायदा जिलावार एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाकर आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त खरीद केन्द्र व स्टोरेज स्पेस चिन्हित किए जाएंगे। साथ ही, प्रदेश में एग्रीस्टेक पोर्टल के क्रियान्वयन की देखरेख के लिए एक कमेटी का भी गठन किया गया है। यह निर्देश हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आज यहां आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य किसानों की असुविधा कम करना तथा कृषि उपज की समय पर खरीद, उठान और भंडारण सुनिश्चित करना है।

Haryana News: हरियाणा के शहरों की बदलेगी सूरत, नगर निकायों में बनेंगी स्मार्ट रोड और आधुनिक कम्युनिटी सेंटर

Haryana News: हरियाणा के शहरों में नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए अब कम्युनिटी सेंटर आधुनिक और एकरूप डिजाइन में विकसित किए जाएंगे, वहीं सड़कों को भी स्मार्ट रोड के रूप में विकसित कर शहरी सुविधाओं को नई पहचान दी जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस संबंध में वीरवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर कम्युनिटी सेंटरों के स्टैंडर्ड डिजाइन तथा स्मार्ट रोड परियोजनाओं को लेकर विस्तृत दिशा निर्देश दिए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast