Search KhabarFast

Press ESC to close

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हादसा, बस और LPG गैस टैंकर के टक्कर में 10 लोगों की जलकर मौत

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हादसा, बस और LPG गैस टैंकर के टक्कर में 10 लोगों की जलकर मौत

Pakistan Balochistan Bus and LPG tanker collide 10 people burned alive: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मकरान कोस्टल हाइवे पर एक यात्री बस और एलपीजी गैस टैंकर के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। बता दें की टक्कर के तुरंत बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, जिससे कई यात्री बस के अंदर ही फंस गए। जिसके कारण इतनी संख्या में लोगों को जान गवाना पड़ा।

आग की लपटें इतनी तेज थी की उसमें 10 लोग समाहित हो गए

यह हादसा आज यानी गुरुवार को सुबह लगभग 10 बजे घटी। ग्वादर जिले के ओरमारा इलाके में बसोल के पास, कोस्टल हाइवे पुलिस चेकपॉइंट के नजदीक ये घटना हुई वहीं बताया जा रहा हैं की तुर्बत से कराची जा रही एक निजी यात्री बस की टक्कर सामने से आ रहे एक एलपीजी गैस टैंकर से हो गई। जिससे दोनों गाड़ियों ने देखते-देखते भीषण आग का रूप ले लिया। और आग की लपटें इतनी तेज थी की उसमें 10 लोग समाहित हो गए।

Also read: US News: ईरान के इशारे पर रची थी ट्रंप को मारने की साजिश, बाइडेन भी थे निशाने पर; अब पाकिस्तानी नागरिक 27 साल तक जेल में सड़ेगा

चालीस लोगों के सवार होने की बात सामने आई

वहीं बस में लगभग चालीस लोगों के सवार होने की बात सामने आई थी। जिसमें लगभग कई सारे लोग आग में फंस गए। आग से झुलसने के कारण उनका इलाज जारी हैं। वहीं 10 लोग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद सड़क पर भीषण जाम लग लगा। जिससे बहुत देर तक यातायात प्रभावित था। मौके पर मौजूद दमकल ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन उसपर काबू नहीं पा सके। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

US News: ईरान के इशारे पर रची थी ट्रंप को मारने की साजिश, बाइडेन भी थे निशाने पर; अब पाकिस्तानी नागरिक 27 साल तक जेल में सड़ेगा

Asif Merchant: US डिपार्टमेंट ऑफ़ जस्टिस की तरफ से जारी एक प्रेस रिलीज़ के मुताबिक, एक पाकिस्तानी नागरिक, जिसकी पहचान आसिफ मर्चेंट के तौर पर हुई है, को US की एक फ़ेडरल कोर्ट ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की तरफ़ से US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप समेत अमेरिकी सरकारी अधिकारियों की हत्या की साज़िश रचने की कोशिश के लिए 330 महीने (27 साल और छह महीने) जेल की सज़ा सुनाई है। 48 साल के मर्चेंट को मार्च 2026 में एक फ़ेडरल जूरी द्वारा देश की सीमाओं को पार करके आतंकवाद की कोशिश करने और भाड़े पर हत्या करने के आरोप में दोषी ठहराए जाने के बाद ब्रुकलिन की फ़ेडरल कोर्ट में US डिस्ट्रिक्ट जज एरिक आर कोमिटी ने सज़ा सुनाई। उसे ईरानी सरकार की ग्लोबल टेररिस्ट फ़ोर्स, IRGC का एक ट्रेंड ऑपरेटिव बताया गया था।

Quad Summit 2026: 'वह बहुत सख्त आदमी...' मनीला में Quad Summit से पहले ट्रंप ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को लेकर कही बड़ी बात

Donald Trump Praises PM Modi: अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने आज 17 नवंबर 2026 मंगलवार को मनीला में होने वाली अपनी लीडर्स की समिट से पहले अपने साथी क्वाड लीडर्स की तारीफ़ करते हुए उन्हें 'बहुत बढ़िया लोग' और करीबी दोस्त बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री साने ताकाइची की सख्ती की तारीफ़ की। क्वाड लीडर्स के साथ एक छोटी बातचीत के दौरान रिपोर्टर्स से बात करते हुए, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ भी शामिल थे, ट्रंप ने मीटिंग के अपने प्लान के बारे में पूछे जाने पर ग्रुप के साथ अपने लंबे समय से चले आ रहे पर्सनल तालमेल पर ज़ोर दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast