R Ashwin Retirement: कभी हुए थे किडनैप, फिर बने मिडियम पेसर से ऑफ स्पिनर.... जानें रविचंद्रन अश्विन की कहानी

R Ashwin Retirement: कभी हुए थे किडनैप, फिर बने मिडियम पेसर से ऑफ स्पिनर.... जानें रविचंद्रन अश्विन की कहानी

R Ashwin Announced Retirement From Cricket: अपने 14 साल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर को आर अश्विन ने विराम दे दिया है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट ड्रॉ होने के बाद उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। इससे पहले वो ड्रेसिंग में भावुक हो गए थे, जब विराट कोहली ने उनको गले लगया था। वहीं, रोहित शर्मा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने संन्यास का ऐलान                                    

भारत के सबसे सफल स्पिनर में से एक आर अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में 500 से ज्यादा विकेट लिए हैं। हालांकि, उन्होंने संन्यास लेने के बाद बीसीसीआई और फैंस को धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि मैं घरेलू क्रिकेट मैच खेलना जारी रखूंगा लेकिन क्या आपको पता है एक बार उनको किडनैप कर लिया गया था? वह मिडियम पेसर से कैसे ऑफ स्पिनर बन गए? आइए जानते हैं इन सभी सवालों के उत्तर                       

आर अश्विन हुए थे किडनैप                         

क्रिकेट में विरोधी टिमें खिलाड़ियों के खेलने की शैली और उनकी ताकत की समीक्षा करती है लेकिन, अश्विन की कहानी कुछ अलग है। उन्हें एक टेनिस बॉल मैच के दौरान विरोधी टीम ने अगवा कर लिया था ताकी वो मुकाबला ही नहीं खेल सके। अश्विन ने इस कहानी का जिक्र क्रिकबज को दिए इंटरव्यू में किया था। अश्विन ने कहा था कि दूसरी टीम के 4-5 फैन और सदस्य रॉयल इनफील्ड से आए और पिक करने के बहाने उन्हें साथ ले गए। उन्होंने कहा कि मुझे किडनैप इसलिए किया गया, ताकी मैं मैच न खेलूं।                                                           

मिडियम पेसर से ऑफ स्पिनर बने          

बता दें कि अश्विन शुरुआत में मिडियम पेसर थे। उन्हें मिडियम पेसर से ऑफ स्पिनर बनाने में भूमिका उनके बचपन के कोच सीके विजयकुमार की थी। विजय कुमार ने स्पोर्टस्टार को दिए इंटरव्यू में बताया कि ये बात तब की है जब अश्विन 11वीं में पढ़ा करते थे। उन्होंने कहा कि आर अश्विन एक बार नेट्स पर मिडियम पेस गेंदबाजी कर रहे थे। जब गेंदबाजी करते हुए वो थक गए तो आकर कहा कि क्या मैं ऑफ स्पिन करा सकता हूं?  जिसके बाद विजयकुमार ने कहा कि ठीक है ऑफ स्पिन करो। कोच ने कहा कि उनका ऑफ स्पिन कराना धीरे-धीरे उनके स्पेशल टैलेंट के तौर पर सामने आया।

विजय कुमार ने आगे कहा कि अगले दिन अश्विन ने फिर मुझसे आकर मिडियम पेस कराने की बात की लेकिन, मैंने उससे मना कर दिया।  उस दिन के बाद फिर कभी आर अश्विन ने मिडियम तेज गेंदबाजी नहीं की। विजयकुमार ने उसके बाद आर अश्विन के पिता को बताया कि उनका फ्यूचर ऑफ स्पिन है।                                                                                  

Leave a comment