Search KhabarFast

Press ESC to close

पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ का मेट गाला डेब्यू , इनविटेशन कार्ड फ्लॉन्ट कर उड़ाया मजाक

पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ का मेट गाला डेब्यू , इनविटेशन कार्ड फ्लॉन्ट कर उड़ाया मजाक

Met Gala 2025: साल 2025 में आप सबके चहिते एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ अपना मेट गाला डेब्यू करने जा रहें हैं। अपनी खुशी को अपने फैंस के साथ शेयर करने के लिए सिंगर ने एक मजाकिया वीडियो बनाकर उसे सोसल मीडिया पर शेयर किया हैं । फैंस को दिलजीत का ये अंदाज काफी ज्यादा पसंद आया और उन्होंने दिलजीत को सीधे कॉमेडीयन घोषित कर दिया हैं।
पंजाबी सिंगर दिलजीत अपने अनोखे अंदाज के चलते युवाओं के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। दिलजीत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वो अकसर अपने फैंस के साथ मजेदार वीडियो शेयर करते रहते हैं । फैंस को भी दिलजीत का मजाकिया सवबाव बहुत पसंद हैं। आपको बता दे आज शाम को न्यूयार्क में होने जा रहे पॉपुलर इवेन्ट मेट गाला में दिलजीत अपना डेब्यू करने जा रहें हैं। उन्होंने  एक वीडियो शेयर कर अपनी मेट गाला की तैयारियों के बारे में बताया। 
 
मेट गाला क्या है?
मेट गाला एक चैरिटी इवेंट है और मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के लिए धन जुटाने के लिए किया जाता हैं। यह पारंपरिक रूप से विभाग की वार्षिक फैशन प्रदर्शनी के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित किया जाता है। आपको बता दें कि इस साल मेट गाला 2025 की थीम सुपरफाइन: टेलरिंग ब्लैक स्टाइल" है, और यह वर्षों तक काले रंग के शानदार प्रदर्शन का सम्मान करेगी।
 
क्या हैं दिलजीत का मेट गाला प्लान?
दिलजीत दोसांझ द्वारा ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में वह मेट गाला इवेंट का इनविटेशन कार्ड खोलकर अपने फैंस को दिखा रहें हैं।इस दौरान वह अपने प्रशंसकों को कार्ड का क्लोजअप दिखाते हैं और उसके अंदर लिखा एक नोट भी पढ़ते हैं।  नोट में लिखा था , "संग्रहालय के अंदर पूरी शाम के दौरान सेल फोन और रिकॉर्डिंग उपकरणों के उपयोग पर सख्त प्रतिबंध है।
 
दिलजीत ने मज़ाक में कहा कि उन्हें पिछले कुछ सालों में कई शादी के कार्ड मिले हैं, लेकिन 'मेट गाला कार्ड' वह है जिसका उन्हें वास्तव में इंतज़ार था।  इनविटेशन के पहले पेज पर मानद अध्यक्ष लेब्रोन जेम्स के साथ-साथ को-चेयर मेंबर्स कोलमैन डोमिंगो, फॉर्मूला 1 ड्राइवर लुईस हैमिल्टन, रैपर ए$एपी रॉकी, गायक फैरेल विलियम्स और अन्ना विंटोर को भी शामिल किया गया है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'Mirzapur: The Movie' का टीज़र आउट, कालीन भैया, गुड्डू पंडित की वापसी; रवि किशन की एंट्री पर फैंस बोले - छा गए...

Mirzapur: The Movie Teaser Out: आज गुरुवार को 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' का बहुप्रतीक्षित फर्स्ट-लुक टीज़र आधिकारिक तौर पर जारी किया गया। इससे दर्शकों को इस लोकप्रिय फ़्रैंचाइज़ी के OTT स्क्रीन से सिनेमाघरों तक पहुंचने की पहली झलक मिली।

Samantha ने दी गुड न्यूज, मम्मी बनने वाली हैं एक्ट्रेस, मैटरनिटी लीव पर बोली - बस छोटा-सा ब्रेक, फिर जल्दी ही...

Samantha Confirms Pregnancy: तमाम अटकलों के बीच, एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने आखिरकार हैदराबाद में अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म 'मा इंटि बंगारम' के 'थैंक यू मीट' के दौरान अपनी प्रेग्नेंसी कन्फर्म कर दी हैं। इसी के साथ वह काम से ब्रेक लेने का ऐलान कर दिया है।

ऑस्कर एकेडमी में भारत की मजबूत मौजूदगी, विशाल भारद्वाज समेत कई दिग्गजों को मिला मतदान अधिकार

भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर एक बड़ा प्रोत्साहन मिला है क्योंकि एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने भारतीय फिल्म जगत के कुछ प्रतिष्ठित लोगों को 2026 के अपने प्रतिष्ठित सदस्यता वर्ग में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast