Search KhabarFast

Press ESC to close

Samantha ने दी गुड न्यूज, मम्मी बनने वाली हैं एक्ट्रेस, मैटरनिटी लीव पर बोली - बस छोटा-सा ब्रेक, फिर जल्दी ही...

Samantha ने दी गुड न्यूज, मम्मी बनने वाली हैं एक्ट्रेस, मैटरनिटी लीव पर बोली - बस छोटा-सा ब्रेक, फिर जल्दी ही...

Samantha Confirms Pregnancy: तमाम अटकलों के बीच, एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने आखिरकार हैदराबाद में अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म 'मा इंटि बंगारम' के 'थैंक यू मीट' के दौरान अपनी प्रेग्नेंसी कन्फर्म कर दी हैं। इसी के साथ वह काम से ब्रेक लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह मैटरनिटी लीव पर जाएंगी। बता दें, सामंथा और उनके पति और फिल्ममेकर राज निदिमोरू अपने पहले बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं।

सामंथा ने किया अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान

दरअसल, सामंथा की हालिया फिल्म 'मा इंति बंगारम' रिलीज हुई है। इसी फिल्म से जुड़ा एक 'थैंक यू मीट' का आयोजन हैदराबाद में किया गया। फिल्म के बारे में बात करते हुए, सामंथा ने कहा था 'मा इंति बंगारम' एक ऐसी महिला की कहानी है जिसकी ताकत उसकी हिम्मत के साथ-साथ उसकी कमज़ोरी से भी आती है।' लेकिन इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा 'माफ़ करना दोस्तों, बस एक छोटा सा ब्रेक और फिर मैं वापस आ जाऊंगी। मुझे पता है कि अब मुझे मैटरनिटी लीव लेनी है। लेकिन मैं बहुत खुश हूँ।'  

मालूम हो कि सामंथा और राज निदिमोरू ने साल 2025 में शादी की थी। लेकिन दोनों की यह दूसरी शादी हैं। सामंथा की पहली शादी साल 2017 में एक्टर नागा चैतन्य से हुई थी। जिसके बाद उन्होंने साल 2021 में तलाक ले लिया। तो वहीं,  राज निदिमोरू की पहली शादी श्यामली डे से हुई थी।

Also read: शक की वजह से रोज करता था मारपीट, सपना चौधरी के पति की करतूतें नजदीकी शख्स ने कर दीं बेनकाब; जानें क्या कहा?

क्या है फिल्म 'मा इंति बंगारम' की कहानी?

'मा इंति बंगारम' एक ऐसी महिला की कहानी है जो एक पारंपरिक परिवार में नई बहू बनकर आती है - वह शांत और आज्ञाकारी है, लेकिन परिवार की नज़रें उस पर टिकी हुई होती हैं। परिवार को यह नहीं पता कि वह क्या छिपा रही है। जब उसका दबा हुआ अतीत सामने आने लगता है, तो उसे उन्हीं लोगों की रक्षा करनी पड़ती है जो उस पर पूरी तरह भरोसा नहीं करते; और यह सब उसे ऐसे करना है कि वे कभी यह न जान पाएं कि वह असल में कौन है?

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Batwara 1947 BO: सनी देओल की ‘बटवारा 1947’ को मिला स्वतंत्रता दिवस का तोहफा, रिलीज के दूसरे दिन मचाई धूम; यहां देखें कुल कलेक्शन

Film Batwara 1947 Box Office Collection: सनी देओल और प्रीति ज़िंटा अभिनीत फिल्म 'बटवारा 1947' ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त उछाल दर्ज किया और दूसरे दिन 12.65 करोड़ रुपये कमाए।

शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को FDA का नोटिस, विमल इलायची विज्ञापन पर मांगा स्पष्टीकरण

FDA on Vimal Elaichi Advertisement: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने तीनों एक्टर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

मुझे सुन ही नहीं रही हो, किसे मैसेज...भाषण देते हुए पत्नी मृदुला पर रुकी पंकज त्रिपाठी की नजरें, फोन में दिखी बिजी; ऑडियंस भी खिलखिला उठीं

Pankaj Tripathi-Mridula Tripathi: मिर्जापुर में अपना भौकाल दिखाने वाले बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई हैं। वैसे तो इस समय वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। लेकिन हाल ही में उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उनके सादगी भरे अंदाज ने एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast