Search KhabarFast

Press ESC to close

Punjab Blast News: राजपुरा-शंभू रेलवे लाइन पर जोरदार धमाका, 1 शव बरामद

Punjab Blast News: राजपुरा-शंभू रेलवे लाइन पर जोरदार धमाका, 1 शव बरामद

Punjab Blast News: पंजाब के पटियाल जिले के राजपुरा और शंभू रेल्वे स्टेशनों के बीच स्थित डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFCCI) की रेलवे लाइन पर आज रात करीब 8:30 बजे एक जोरदार धमाका होने की खबर है। यह धमाका किलोमीटर नंबर 1174/1–6 के पास हुआ। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF), जीआरपी और स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे। घटना के असली कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह कोई किसी साजिश का तो नहीं हिस्सा।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, यह घटना शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक के पास हुआ है। साथ ही वहां एक शव भी बरामद किया गया है, लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि इस धमाके से शव का संबंध है या नहीं। लेकिन कयास लगाए जा रहा है कि शव का इस धमाके से कनेक्शन है। वहीं पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरुण शर्मा ने बताया कि इस धमाके से ट्रैक को कुछ नुकसान पहुंचा है।

Also read: Punjab News: फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक हादसा, तालाब में गिरी रेहड़ी, बच्चे की मौत, इलाज के दौरान मां की भी मौत

कम तीव्रता वाला था धमाका

सूत्रों के मुताबिक, राजपुर शंभू रेलवे ट्रैक पर बम लगाते समय आरोपी की मौत की आशंका जताई गई है। यह धमाका कम तीव्रता वाला था। धमाके आस-पास एक व्यक्ति के शव का टुकड़ा बरामद हुआ है। फिलहाल, धमाके की वजह से रेलवे ट्रैक को कुछ नुकसान हुआ है, जिसकी वजह से उसे ठीक करने का काम किया जा रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Jobs Update: युवाओं के लिए खुशखबरी! हरियाणा सरकार ने निकाली 2397 कंडक्टर पदों पर भर्ती, यहां जानें पूरा ब्योरा

हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य में 2397 परिचालक (कंडक्टर) पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। इसके साथ ही अन्य खाली पदों का ब्योरा भी मांगा गया है, जिससे आने वाले समय में और भर्तियों के संकेत मिल रहे हैं। यह अपडेट हरियाणा रोडवेज और अन्य विभागों में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। भर्ती प्रक्रिया, योग्यता और आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए जुड़े रहें।

हमीरपुर में ‘खूनी हाइवे’ पर दर्दनाक हादसा, ट्रक ने ईको को मारी टक्कर, 4 की मौत

Hamirpur Road Accident: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा देखने मिला। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक और इको वैन की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 3 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast