Search KhabarFast

Press ESC to close

राज्यत्व के 50 साल पूरे होने पर सिक्किम को पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा गिफ्ट, कहा- हिंदुस्तान का दिल जीत लिया है

राज्यत्व के 50 साल पूरे होने पर सिक्किम को पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा गिफ्ट, कहा- हिंदुस्तान का दिल जीत लिया है

PM Modi in Sikkim:  सिक्किम के राज्यत्व के 50वें वर्ष के जश्न के समापन समारोह कार्यक्रम में पीएम मोदी ने पूरे राज्य में 4,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा के कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने इस कार्यक्रम को संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि यहां आते ही एक नई अनुभूति नया माहौल, मन खुशियों से भर गया। रात में हुई बारिश, फिर सुबह की ठंडक और ये खिली हुई धूप। सिक्किम के रंग ही निराले हैं। पूरब का स्वर्ग सिक्किम, आर्किडस का गार्डन सिक्किम। इसका अप्रतिम सौंदर्य, यहां की शान्ति, यहां का आध्यात्मिक आनंद, ये अनुभूति बड़े सौभाग्य से मिलती है।

नई पीढ़ी में इसी से देशभक्ति के भाव जागते हैं- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि जब देश में राजनीतिक स्वार्थ के चलते भाषावाद, प्रांतवाद, ऊंच-नीच और देश में भेदभाव के लिए लगातार कोशिश हो रही है। आज सिक्किम ने 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के दर्शन करा दिए। उन्होंने इस छोटे से कार्यक्रम में पूरा हिंदुस्तान आंखों के सामने खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि वाकई आपने दिल जीत लिया है। केवल मोदी का ही नहीं, पूरे हिंदुस्तान का दिल जीत लिया है आपने आज। यही तो भारत भक्ति, देशभक्ति होती है। नई पीढ़ी में इसी से देशभक्ति के भाव जागते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सिक्किम आने पर मुझे इसलिए भी बहुत ख़ुशी है, क्योंकि पिछली बार मैं खराब मौसम के कारण यहां तक नहीं पहुंच पाया था। मुझे बागडोगरा से online ही आपसे जुड़ना पड़ा था। आपसे मिलने की वो कसक मेरे मन में बनी हुई थी। इसलिए मैं इंतजार में था। वो इंतजार भी आज इस अवसर के माध्यम से पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि सिक्किम के लोगों से मिलना मुझे हमेशा एक अलग सुकून देता है। आपकी सौम्यता, आपकी सादगी, आपके चेहरों की मुस्कान अद्भुत है। यहां आने से पहले भी मैं सिक्किम के कई प्रतिभाशाली लोगों से मिला हूं। सिक्किम कर प्रबुद्ध लोग, पद्म सम्मान विजेता, आर्टिस्ट और फुटबॉल खिलाड़ियों से मेरी अलग-अलग विषयों और बात हुई है। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि कल शाम जो रोड शो हुआ, मैं उसे भी अब तक भूल नहीं पाया हूं और न ही कभी भूल पाऊंगा। हाथों में हमारा प्यार तिरंगा, लगातार भारत माता का जयकारा और वंदे मातरम् का उद्घोष, पूरा वातावरण एक भारत-श्रेष्ठ भारत की तस्वीरों से रंगा हुआ था।

Also read: IMD Alert: यूपी-बिहार में आंधी-तूफान संग भारी बारिश, दिल्ली-हरियाणा में मौसम लेगा करवट

सिक्किम के आप लोग प्रकृति के पक्के वाले संरक्षक हैं-  पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि एक सबसे अच्छी बात मुझे पूरे रास्ते भर दिखी। वो थी सिक्किम की सड़कों की स्वच्छता। दूर-दूर तक कोई गंदगी नहीं, वायु में भी स्वच्छता, सड़कों पर भी स्वच्छता, सिक्किम के आप लोग प्रकृति के पक्के वाले संरक्षक हैं, brand ambassador हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली पुलिस को एलजी संधू का निर्देश, कहा- महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने बुधवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय में पुलिस आयुक्त और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

कोलकाता में बड़ा हादसा, फैक्ट्री शेड गिरने से 4 की मौत, 21 लोग बचाए गए, कई अभी मलबे में फंसे

Taratala Accident: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारातला इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक निर्माणाधीन फैक्ट्री का शेड गिरने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में अभी तक 21 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। साथ ही अभी भी मलबे में कई लोग दबे हुए हैं।

NEET-UG पेपर लीक मामला, कुलकर्णी और मोटेगांवकर की न्यायिक हिरासत 8 जुलाई तक बढ़ी

राउज एवेन्यू अदालत ने बुधवार को कथित NEET-UG पेपर लीक मामले में आरोपी प्रहलाद कुलकर्णी और शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर की न्यायिक हिरासत 8 जुलाई तक बढ़ा दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast