Punjab News: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। औद्योगिक शहर मंडी गोबिंदगढ़ के नजदीकी गांव बडगुजरां में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है, जहां तालाब में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक महिला और एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान महिला ने भी दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे एक महिला अपने दो बच्चों के साथ रेहड़ी पर पाथियां लेकर गांव के तालाब के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान सड़क पर ढलान होने के कारण रेहड़ी अचानक बेकाबू हो गई और तालाब में पलट गई, जिससे तीनों पानी में गिर गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला और एक बच्चे को बाहर निकाल लिया, लेकिन 12 वर्षीय अनंतवीर सिंह गहरे पानी और कीचड़ में फंस गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकालकर सिविल अस्पताल मंडी गोबिंदगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Also read: Punjab News: फरीदकोट में महिला एएसआई की दरिंदगी, पोती को हाथ-पैर बांधकर गेट से बांधा, पुलिस विभाग ने किया सस्पेंड
इलाज के दौरान मां भी तोड़ा दम
इस हादसे में घायल 5 वर्षीय विवेक सिंह और उसकी मां करमजीत कौर को प्राथमिक इलाज के बाद पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक विवेक सिंह की हालत खतरे से बाहर है, जबकि करमजीत कौर की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। ताजा जानकारी के अनुसार, इलाज के दौरान करमजीत कौर ने भी दम तोड़ दिया।