Search KhabarFast

Press ESC to close

हमीरपुर में ‘खूनी हाइवे’ पर दर्दनाक हादसा, ट्रक ने ईको को मारी टक्कर, 4 की मौत

हमीरपुर में ‘खूनी हाइवे’ पर दर्दनाक हादसा, ट्रक ने ईको को मारी टक्कर, 4 की मौत

Hamirpur Road Accident: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा देखने मिला। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक और इको वैन की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 3 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा मौदहा कोतवाली इलाके के छिरका गांव के पास NH 34 पर हुआ। ईको में सवार हो कर सभी लोग महोबा में एक शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक ने ईको को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबिक तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम और एसपी सहित पुलिस के आलाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। घायलों की स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।  

पुलिस की गिरफ्त में ट्रक चालक

हमीरपुर डीएम अभिषेक गोयल ने कहा, "मौदहा में एक ट्रक की इको गाड़ी से टक्कर हो गई और इको में 7 लोग सवार थे सभी हमीरपुर गांव के विभिन्न गांव के थे। सभी लोग महोबा में एक शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। टक्कर से 4 लोगों की मृत्यु हुई है और 3 लोग घायल हैं जिनको हमने जिला चिकित्सा में रेफर किया है। ट्रक के चालक को हमने गिरफ्तार कर लिया है आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

चार लोगों की दर्दनाक मौत

एसपी मृगांक शेखर पाठक ने कहा, "सूचना मिली कि एक ट्रक और एक ओमनी वेन में टक्कर हो गया। वेन में सवार 7 लोगों में 4 की मृत्यु हो गई है इसमें 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिनका उपचार सुचारू रूप से किया जा रहा है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की कार्रवाई की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: कांग्रेस ने किया विशेष सत्र का बहिष्कार, बाहर चलाया समानांतर सदन

Haryana News: कांग्रेस ने हरियाणा सरकार द्वारा बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र का बहिष्कार कर दिया और सदन के बाहर सामानांतर विधानसभा का आयोजन किया। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में हुई विधायक दल की बैठक में पार्टी ने एकमत से यह फैसला लिया। कांग्रेस विधायकों ने कहा कि भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं का मजाक उड़ा रही है। महिला आरक्षण का मुद्दा केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र का विषय है, राज्य सरकार का नहीं। इसलिए यह राज्य सरकार द्वारा यह सत्र बुलाना असंवैधानिक है तथा कांग्रेस विधायको ने जनता की गाडी कमाई का दुरुपयोग रोकने के लिए सत्र के दौरान विधायकों को मिलने वाले TA, DA लेने से भी इंकार कर दिया। हरियाणा के इतिहास में विधानसभा बायकॉट का इस प्रकार का फैसला पहली बार हुआ है

Punjab Blast News: राजपुरा-शंभू रेलवे लाइन पर जोरदार धमाका, 1 शव बरामद

Punjab Blast News: पंजाब के पटियाल जिले के राजपुरा और शंभू रेल्वे स्टेशनों के बीच स्थित डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFCCI) की रेलवे लाइन पर आज रात करीब 8:30 बजे एक जोरदार धमाका होने की खबर है। यह धमाका किलोमीटर नंबर 1174/1–6 के पास हुआ। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF), जीआरपी और स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे। घटना के असली कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह कोई किसी साजिश का तो नहीं हिस्सा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast