Search KhabarFast

Press ESC to close

सिक्किम दौरे पर पीएम मोदी का अलग अंदाज, बच्चों संग फुटबॉल खेलते दिखे; कई विकास परियोजनाओं की सौगात

सिक्किम दौरे पर पीएम मोदी का अलग अंदाज, बच्चों संग फुटबॉल खेलते दिखे; कई विकास परियोजनाओं की सौगात

PM Modi Plays Football: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंगलवार को सिक्किम दौरे के दौरान एक अलग और दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। गंगटोक में उन्होंने बच्चों के साथ फुटबॉल खेलकर खास पल बिताए। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किए, जो अब तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों में पीएम मोदी स्पोर्टी लुक में नजर आए और बच्चों के साथ हंसी-मजाक करते दिखे।

प्रधानमंत्री ने पोस्ट में  क्या लिखा 

प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा कि गंगटोक की खूबसूरत सुबह में बच्चों के साथ फुटबॉल खेलने का अनुभव बेहद खास रहा। वीडियो में उनका सहज व्यवहार और बच्चों के प्रति अपनापन साफ नजर आया। वहां मौजूद लोग भी इस पल को देखकर काफी उत्साहित दिखे। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पहल की जमकर तारीफ की और इसे युवाओं को खेल और फिटनेस के लिए प्रेरित करने वाला कदम बताया।

पीएम ने किया ऑर्किडेरियम का दौरा 

अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री गंगटोक के ऑर्किडेरियम का भी दौरा करेंगे। यहां स्वर्ण जयंती मैत्री मंजिरो पार्क को एक आधुनिक ऑर्किड एक्सपीरियंस सेंटर के रूप में विकसित किया गया है, जहां राज्य की जैव विविधता को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा पीएम पलजो स्टेडियम में आयोजित सिक्किम के 50वें राज्य स्थापना दिवस के समापन समारोह में शामिल होंगे। इस मौके पर वे 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

आयुर्वेद अस्पताल का आधारशिला रखेंगे पीएम 

स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रधानमंत्री नामची जिले के यांगांग में 100 बेड के आयुर्वेद अस्पताल की आधारशिला रखेंगे। साथ ही नेशनल  इंस्टिट्यूट  ऑफ़  टेक्नोलॉजी सिक्किम, देवराली में 30 बेड के सोवा रिग्पा अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सिक्किम यूनिवर्सिटी का स्थायी परिसर, नेताजी सुभाष  चंद्र बोसे  यूनिवर्सिटी  ऑफ़ एक्सीलेंस का प्रशासनिक भवन, हेलन लेपचा मेडिकल कॉलेज और डेंटम प्रोफेशनल कॉलेज का उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही 160 स्कूलों में आईटी आधारित शिक्षा व्यवस्था शुरू की जाएगी। कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए तीस्ता नदी पर दो नए पुलों की आधारशिला रखी जाएगी और कई सड़कों का चौड़ीकरण भी किया जाएगा। पीएम मोदी का यह दौरा सिक्किम के विकास के लिए अहम माना जा रहा है और इससे पूर्वोत्तर क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी।

Also read: राज्यत्व के 50 साल पूरे होने पर सिक्किम को पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा गिफ्ट, कहा- हिंदुस्तान का दिल जीत लिया है 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली पुलिस को एलजी संधू का निर्देश, कहा- महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने बुधवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय में पुलिस आयुक्त और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

कोलकाता में बड़ा हादसा, फैक्ट्री शेड गिरने से 4 की मौत, 21 लोग बचाए गए, कई अभी मलबे में फंसे

Taratala Accident: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारातला इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक निर्माणाधीन फैक्ट्री का शेड गिरने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में अभी तक 21 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। साथ ही अभी भी मलबे में कई लोग दबे हुए हैं।

NEET-UG पेपर लीक मामला, कुलकर्णी और मोटेगांवकर की न्यायिक हिरासत 8 जुलाई तक बढ़ी

राउज एवेन्यू अदालत ने बुधवार को कथित NEET-UG पेपर लीक मामले में आरोपी प्रहलाद कुलकर्णी और शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर की न्यायिक हिरासत 8 जुलाई तक बढ़ा दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast