Search KhabarFast

Press ESC to close

Punjab News: घर से बुलाकर ले गए, फिर बेरहमी से हत्या! अमृतसर में 27 वर्षीय युवक की मौत

Punjab News: घर से बुलाकर ले गए, फिर बेरहमी से हत्या! अमृतसर में 27 वर्षीय युवक की मौत

Punjab News: पंजाब के अमृतसर के रोड़ी वाला इलाके के नजदीक 27 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक के परिवार ने आरोप लगाया है कि युवक पर कई लोगों द्वारा तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। परिवार ने पुलिस प्रशासन से मामले की गहराई से जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मृतक के भाई मनदीप सिंह ने बताया कि उसका भाई ई-रिक्शा यानी बैटरी रिक्शा चलाकर अपने परिवार का गुजारा करता था। उसकी उम्र करीब 27 साल थी और वह अभी अविवाहित था। परिवार के मुताबिक, इलाके का ही ‘हैप्पी’ नामक युवक उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था। परिवार का आरोप है कि देर रात वहां करीब 15-16 लोगों के साथ उसका विवाद हुआ और इसी दौरान युवक पर सुए, किरचों और अन्य तेजधार हथियारों से लगातार वार किए गए।

परिवार ने दावा किया कि युवक के शरीर पर बड़ी संख्या में वार किए गए थे। गंभीर हालत में उसे अमृतसर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है। परिवार का कहना है कि उन्होंने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवा दी है। उन्होंने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए, घटना के पीछे के असली कारणों का पता लगाया जाए और जो भी व्यक्ति इस घटना के लिए जिम्मेदार पाए जाते हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में स्वाइन फ्लू की दस्तक! NCR में सैकड़ों केस के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Haryana News: हरियाणा में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। एनसीआर क्षेत्र में स्वाइन फ्लू के सैकड़ों मामले सामने आने की खबरों के बाद स्वास्थ्य विभाग बढ़ते खतरे को देखते हुए सिरसा स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह सतर्क हो गया है और संभावित मरीजों के इलाज व बचाव के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

हिमाचल में भारी बारिश से सड़क पर गिरा पहाड़ का हिस्सा, 125 सड़कें प्रभावित; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मंगलवार को भारी बारिश के बीच बड़ा भूस्खलन हुआ। भरमौर के कोडला उरई सड़क मार्ग पर अचानक पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गिरा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast