Search KhabarFast

Press ESC to close

‘BJP चाहती है कि पुडुचेरी अडानी का हो जाए’ भाजपा पर राहुल गांधी ने लगाए गंभीर आरोप

‘BJP चाहती है कि पुडुचेरी अडानी का हो जाए’ भाजपा पर राहुल गांधी ने लगाए गंभीर आरोप

Puducherry News: लोकसभा सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लॉस्पेट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, " वे लोगों से और पुडुचेरी में भगवान से भी चोरी करते हैं। वे मंदिर पर कब्ज़ा करते हैं और भगवान से चोरी करते हैं। कानून-व्यवस्था खराब हो रही है और लोग रात में बाहर निकलने से डरते हैं। हम बेरोजगार युवाओं को 2000 रुपये महीने की मदद देने जा रहे हैं। हम प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर में 30,000 नई नौकरियां देने जा रहे हैं। मैं कई औरतों को यहां देख रहा हूं और मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि आप बसों में मुफ़्त में सफ़र करने जा रही हैं। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लॉस्पेट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, " पूर्ण राज्य का सवाल हमेशा से रहा है। हम पुडुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। भाजपा रिमोट कंट्रोल से राज्य चलाती है। क्षेत्रीय नेताओं को दरकिनार कर दिया गया है। सैकड़ों फैक्ट्रियां अब बंद हो गई हैं। 

BJP चाहती है कि पुडुचेरी अडानी का हो जाए- राहुल गांधी 

भाजपा पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि BJP चाहती है कि पुडुचेरी अडानी का हो जाए। रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कराईकल बंदरगाह पहले ही उन्हें बेच दिया गया हैऔर उन्होंने 'अडानी इलेक्ट्रिसिटी पुडुचेरी लिमिटेड' (AEPL) का गठन भी कर लिया है। जिससे यह संकेत मिलता है कि जल्द ही आपकी बिजली व्यवस्था भी उन्हें सौंपी जा सकती है।

Also read: Assam Legislative Assembly Elections 2026: सीएम हिमंत बिस्व कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- गौरव गोगोई की मदद एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप ने की थी

बल्कि यह ऐसा भ्रष्टाचार है जिसमें हत्या भी शामिल है- राहुल गांधी 

राहुल गांधी ने कहा कि आजपुडुचेरी नकली दवाओं का एक बड़ा केंद्र बन गया हैजहां बड़े पैमाने पर नकली दवाओं का निर्माण हो रहा हैफिर भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इन दवाओं को पूरे देश में भेजा जा रहा है। यह केवल भ्रष्टाचार ही नहीं है। बल्कि यह ऐसा भ्रष्टाचार है जिसमें हत्या भी शामिल है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरभजन सिंह का बड़ा बयान, बोलें- मुझे गद्दार कहने वालों से पूछो राज्यसभा सीट कितने में बेची

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर बड़ा बयान देते हुए उन लोगों पर निशाना साधा है, जो उन्हें गद्दार कह रहे हैं।

HARYANA NEWS: ममता बनर्जी के बयान पर अनिल विज का पलटवार, बोले- राजनीति में उनका काम तमाम हो चुका

HARYANA NEWS: TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि दिल्ली में अब ज्यादा दिन भाजपा की सरकार नहीं चलेगी जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि हारे और मिटे हुए मोहरे ऐसे ही बोलते है ममता बनर्जी का राजनीति में काम तमाम हो गया है उनकी असलियत लोगों के सामने आ गई है और अब वे कभी भी राजनीति में अपना स्थान नहीं बना सकेगी। अंबाला में बने आजादी की पहली लड़ाई यानि 1857 की क्रांति पर आधारित शहीदी स्मारक का दौरा किया है जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि कल मुख्यमंत्री लगभग 4 घंटे शहीदी स्मारक में रहे हैं और हर चीज को बहुत अच्छे से देखा है मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश के शहीदों के लिए बहुत बड़ा सम्मान है।

Haryana News:पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर भड़के हुड्डा, बीजेपी सरकार को लिया आड़े हाथ

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की जा रही है। आज फिर पेट्रोल के 2.61 रुपए जबकि डीजल पर 2.71 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। आम जनता की जेब पर इसका असर पड़ रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast