Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, प्रमोशन कोटा में किया गया इजाफा, लागू होंगी नई शर्तें

हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, प्रमोशन कोटा में किया गया इजाफा, लागू होंगी नई शर्तें

HARYANA NEWS: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए। इसमें बैठक में 27 अप्रैल, 2026 को हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का निर्णय लिया गया। इस सत्र में ग्रुप डी कर्मचारियों के प्रमोशन के लिए हरियाणा क्लेरिकल सर्विसेज़ बिल लाया जाएगा।

बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मंत्रिमंडल की बैठक में कॉमन कैडर के ग्रुप- डी कर्मचारियों के प्रमोशन के लिए ज़रूरी नियम बनाने पर सहमति बनी है। कॉमन कैडर ग्रुप- डी कर्मचारियों ने पांच साल से ज़्यादा की सर्विस पूरी कर ली है और वे क्लर्क के पद पर प्रमोशन के लिए एलिजिबल हो गए हैं। इसलिए, बैठक में हरियाणा क्लेरिकल सर्विसेज (रिक्रूटमेंट एंड कंडीशंस ऑफ सर्विस) बिल, 2026 के मसौदे को मंजूरी दी गई है। ड्राफ्ट बिल में क्लर्क के पद के लिए ग्रुप डी से प्रमोशन के कोटे को 20 प्रतिशत से 30 प्रतिशत करने का प्रावधान किया गया है। साथ ही, 5 प्रतिशत एक्स ग्रेशिया पद रखने की अनिवार्यता भी नियमों में शामिल की गई है।

बंगाल चुनाव पर किया सीएम सैनी ने बड़ा दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष को आज देश के लोग नकार चुके हैं। विपक्ष को केवल एक ही खतरा है कि यदि महिलाओं को अधिकार मिल गए तो उनकी राजनीतिक दुकानदारी खत्म हो जाएगी। यह लोग देश की सेवा नहीं कर रहे बल्कि देश में समस्याएं पैदा कर रहे हैं। साथ ही सीएम सैनी ने बंगाल चुनाव को लेकर कहा कि  बंगाल में एकतरफा माहौल है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कल्याणकारी नीतियों का लाभ देश की जनता को मिल रहा है उसकी चर्चा बंगाल में और देशभर में हो रही है। आने वाले समय में बंगाल में बदलाव होगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 46 न्यायिक अधिकारियों के तबादले

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए हरियाणा के 46 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस फैसले के तहत कई जिलों में जजों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

खड़ा ट्रैक्टर बना काल, सीने में धंसा लोहे का पाइप, बेगूं-चेची मार्ग पर दिल दहला देने वाला हादसा

Chittorgarh News:  राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं-चेची मार्ग पर गुरुवार देर रात एक ऐसा भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसने लापरवाही और असावधानी के खतरनाक परिणामों को उजागर कर दिया। देवरा बावड़ी के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर ने दो युवकों के लिए काल का रूप ले लिया, जब तेज रफ्तार बाइक सीधे उससे जा टकराई।

टिहरी में भीषण हादसा, अंतिम संस्कार से लौट रहे ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिरी, 8 की मौत

Tehri Road Accident: उत्तरखंड के टिहरी जनपद के चंबा-कोटी रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग हरिद्वार से अंतिम संस्कार कर अपने गांव घनसाली क्षेत्र के चकरेड़ा लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast