Search KhabarFast

Press ESC to close

पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 46 न्यायिक अधिकारियों के तबादले

पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 46 न्यायिक अधिकारियों के तबादले

Haryana News: पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए हरियाणा के 46 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस फैसले के तहत कई जिलों में जजों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। जारी सूची के अनुसार, वाणी गोपाल शर्मा को गुरुग्राम से पानीपत भेजा गया है, जहां उन्हें जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। वहीं नरेंद्र सूरा को नारनौल से गुरुग्राम स्थानांतरित किया गया है।

इन न्यायिक अधिकारियों का हुआ तबादला

अन्य प्रमुख तबादलों में राजेश कुमार को नूंह से फरीदाबाद, डॉ. सुनीता ग्रोवर को रेवाड़ी से गुरुग्राम, महावीर सिंह को गुरुग्राम से कुरुक्षेत्र और राजीव गोयल को पंचकूला से कैथल भेजा गया है। इसके अलावा यशविंदर पाल सिंह को जगाधरी से गुरुग्राम, सोनिका को चंडीगढ़ से नारनौल और देविंदर सिंह को कैथल से सिरसा स्थानांतरित किया गया है।

कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी 

इसी क्रम में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के साथ उसी स्थान पर भी नियुक्त किया गया है। जैसे विजयंत सहगल को पंचकूला में विशेष सीबीआई कोर्ट का जज बनाया गया है, जबकि सुनील चौहान और हर्षाली चौधरी को उनके वर्तमान स्थान पर ही नई जिम्मेदारी दी गई है। अन्य तबादलों में डॉ. गगनदीप मित्तल को हिसार से अंबाला, हेम राज मित्तल को फरीदाबाद से पलवल, लोकेश गुप्ता को रेवाड़ी से फरीदाबाद और रोहित वाट्स को जगाधरी से चंडीगढ़ भेजा गया है। इसके अलावा कई अन्य अधिकारियों के भी अलग-अलग जिलों में तबादले किए गए हैं।

हाई कोर्ट ने दिया आदेश

हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि अधिकतर अधिकतर तुरंत प्रभाव से नई जगह पर कार्यभार संभालेंगे। हालांकि कुछ अधिकारियों का तबादला 1 मई 2026 से लागू होगा। साथ ही कोर्ट ने सांसदों और विधायकों से जुड़े मामलों को अन्य सक्षम अदालतों में स्थानांतरित करने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि इन मामलों की सुनवाई सुचारू रूप से हो सके। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को न्यायिक व्यवस्था को मजबूत और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Also read: ना दहेज, ना दिखावा, हरियाणा की जज और वकील की सादगी भरी शादी ने जीता दिल 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

देहरादून में आज रात ब्लैकआउट मॉकड्रिल, 30 मिनट तक बंद रहेगी लाइट

देहरादून में आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए शुक्रवार रात ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी।

'कोरोना काल का लगता है, इटावा की लायन...' सीएम योगी की शेर वाली फोटो पर अखिलेश का कटाक्ष

Uttar Pradesh News: सीएम योगी ने गुरुवार को राप्ती नदी के एकला बंधे पर कूड़े का निस्तारण कर बनाए गए ईक पार्क,नौसढ़-मलौनी फोरलेन सड़क सहित विकास की 1055 करोड़ की लागत  वाली 497 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है।

टिहरी में भीषण हादसा, अंतिम संस्कार से लौट रहे ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिरी, 8 की मौत

Tehri Road Accident: उत्तरखंड के टिहरी जनपद के चंबा-कोटी रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग हरिद्वार से अंतिम संस्कार कर अपने गांव घनसाली क्षेत्र के चकरेड़ा लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast