Search KhabarFast

Press ESC to close

भीषण गर्मी के चलते कोटा में बदला स्कूलों का समय, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

भीषण गर्मी के चलते कोटा में बदला स्कूलों का समय, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

Kota School Timing Change: कोटा जिले में बढ़ती भीषण गर्मी और लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। छात्रों की सेहत को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिला कलेक्टर पीयूष समारिया ने आदेश जारी करते हुए कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों का समय बदल दिया है। अब स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे। यह नया समय शनिवार से लागू होगा और अगले आदेश तक जारी रहेगा।

बच्चों के हित में लिया गया फैसला- प्रशासन 

प्रशासन का कहना है कि ये फैसला पूरी तरह बच्चों के हित में लिया गया है। दोपहर के समय तापमान काफी ज्यादा हो जाता है, जिससे छात्रों को स्कूल में परेशानी होती है। ऐसे में सुबह के समय पढ़ाई करने से उन्हें गर्मी और लू से राहत मिलेगी। इसके साथ ही सभी स्कूलों को जरूरी निर्देश भी दिए गए हैं। स्कूल परिसर में साफ और ठंडे पेयजल की व्यवस्था अनिवार्य की गई है, ताकि बच्चों को डिहाइड्रेशन या गर्मी से जुड़ी समस्याओं का सामना न करना पड़े।

शिक्षकों पर नहीं होगा ये नियम लागू 

ये आदेश केवल विद्यार्थियों के लिए लागू होगा। शिक्षकों और अन्य स्टाफ का समय पहले की तरह ही रहेगा और उन्हें निर्धारित समय पर स्कूल में उपस्थित रहना होगा। प्रशासन का मानना है कि इस बदलाव से पढ़ाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा और बच्चों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। जिला प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है कि सभी स्कूल इस आदेश का पालन करें। अगर कोई स्कूल नियमों की अनदेखी करता है, तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को स्कूलों की निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

प्रशासन ने की अभिभावकों से अपील 

प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को समय पर स्कूल भेजें और गर्मी से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतें, जैसे पानी की बोतल साथ देना और हल्के कपड़े पहनाना। गौरतलब है कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए जयपुर में भी स्कूलों के समय में बदलाव का फैसला लिया गया है। प्रशासन का मानना है कि इस तरह के कदम से बच्चों को गर्मी से राहत मिलेगी और उनकी पढ़ाई भी सुचारू रूप से जारी रहेगी। 

Also read: राजस्थान रिफाइनरी में आग से उद्घाटन टला, दुनिया भर में तेल संयंत्रों में आग की घटनाओं पर उठे सवाल

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana news : हरियाणा जल्द बनेगा "आलू के प्रमाणित बीज" उत्पादन के लिए एक नैशनल-हब,कृषि मंत्री ने दी ये जानकारी

Haryana news : हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि हरियाणा वैसे तो पहले ही कृषि और बागवानी के क्षेत्रों में एक अग्रणी राज्य है

Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज की कालका से हरिद्वार जाने वाली बस सेवा शुरू, यहाँ देखें टाइम टेबल

Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर आई है।

Haryana Weather : हरियाणा में अगले तीन घंटों मे होगी तूफ़ानी बारिश, विभाग का ताजा अलर्ट जारी

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। जिसके चलते बारिश की संभावना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast