प्रधानमंत्री का कच्छ में जवानों के साथ दिवाली मिलन समारोह, रक्षा मंत्री LAC पर सैनिकों का बढ़ाएंगे हौसला

प्रधानमंत्री का कच्छ में जवानों के साथ दिवाली मिलन समारोह, रक्षा मंत्री LAC पर सैनिकों का बढ़ाएंगे हौसला

PM Modi To Celebrate Diwali With Army: देशभर में गुरुवार यानी 31अक्टूबर को दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। लोग एक दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं, इन सब के बीच पीएम मोदी हर साल की तरह इस बार भी सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। पीएम मोदी इस बार गुजरात के कच्छ में सेना के साथ दिवाली मनाएंगे। प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार नरेंद्र मोदी गुजरात में सेना के साथ दिवाली मनाएंगे। इससे पहले उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए गुजरात में सेना के साथ दिवाली मनाई थे।

जानकारी  के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे। पुष्प अर्पित करने बाद वह सीधे कच्छ जाएंगे। जहां वह सेना के जवानों को दिवाली की शुभकामनाएं देंगे और दिवाली मनाएंगे। उनका यह दौरा राष्ट्रीय एकता और सैनिकों के सम्मान के तौर पर देखा जा रहा है। बता दें कि, पहले भी कई बार पीएम मोदी जवानों के साथ दिवाली मना चुके हैं। पिछले साल पीएम मोदी दिवाली मनाने हिमाचल प्रदेश गए थे।    

पीएम मोदी कहां-कहां गए दिवाली मनाने?         

बता दें कि पहली बार 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने सियाचिन में सैनिकों के साथ दिवाली मनाई थी। उसके बाद उन्होंने 2015 में पंजाब में और 2016 में हिमाचल प्रदेश में सेना के साथ दिवाली मनाई थी। वहीं, 2017 में पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर गए थे। वहां उन्होंने सेना के साथ दिवाली मनाई थी। इसके अलावा 2018 में उत्तराखंड के हर्षिल में, 2019  में जम्मू-कश्मीर के राजौरी में और 2020 में लोंगेवाली में पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर सैनिकों से मुलाकात की थी। बात 2021 की करें तो पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। 

रक्षा मंत्री का LAC दौरा                       

वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी दिवाली मनाने अरुणाचल प्रदेश के तवांग जाएंगे। वहां वह भारतीय सेना के साथ दिवाली मनाएंगे। इसस पहले राजनाथ सिंह और आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी बुधवार यानी 30 अक्टूबर को दिवाली मनाने असम के तेजपुर गए थे। वहां उन्होंने सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई और उनके साथ डिनर भी किया था। 

Leave a comment