Search KhabarFast

Press ESC to close

भारत में Ferrari कारों की कीमतें होंगी कम! सीधे करोड़ों की होगी बचत; जानें कैसे

भारत में Ferrari कारों की कीमतें होंगी कम! सीधे करोड़ों की होगी बचत; जानें कैसे

भारत और EU के बीच एक मुक्त व्यापार समझौता (FTA) होने से कारों की कीमतों में काफी कमी आ सकती है। इस समझौते के फायदों का जल्द से जल्द लाभ उठाने के लिए, Ferrari कंपनी ने बहुत तेज़ी से काम करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने अपनी कारों के लिए काफ़ी कम कीमतों पर बुकिंग स्वीकार करना शुरू कर दिया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Ferrari की कारों पर बचत

अभी के टैक्स नियमों के मुताबिक, पूरी तरह से बाहर से बनकर आने वाली कारों (CBU) पर लगभग 100% से 110% तक का इंपोर्ट ड्यूटी लगता है। जब भारत India-EU FTA लागू होगा तो यह शुल्क शुरू में घटकर करीब 30% से 40% हो जाएगा। यह नियम 15,000 यूरो (लगभग 16.83 लाख रुपए) से ऊपर की कारों पर लागू होगा। आने वाला सालों में इसे कम करके 10% कर दिया जाएगा।

ऐसा इसलिए है क्योंकि भारत-ईयू एफटीए में पेट्रोल कारों के टैक्स को लेकर सब कुछ साफ है, लेकिन हाइब्रिड कारों पर लगने वाले इंपोर्ट ड्यूटी को लेकर अभी पूरी जानकारी साफ नहीं है।

हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारें

यही वजह है कि भारत में मौजूद Ferrari की हाइब्रिड कारों जैसे 296 GTB, 296 GTS और 849 Testarossa को अभी इस नई कीमत योजना से अलग रखा गया है। पहले 5 सालों में EV को भी घटे हुए इंपोर्ट ड्यूटी से बाहर रखा गया है। Ferrari के पास अभी बिक्री के लिए कोई भी BEV मौजूद नहीं है। हालांकि, ब्रांड की पहली BEV कार लूस पर काम तेजी से चल रहा है जिसके साल के अंत में लॉन्च होने की उम्मीद है।

जानें पेट्रोल कार की कीमतें

Ferrari Purosangue अभी 10.50 करोड़ में उपलब्ध है। FTA लागू होने के बाद इसकी कीमत करीब 7.35 करोड़ हो सकती है जिससे 3.15 करोड़ की बचत होगी। साथ ही, Ferrari 12 Cilindri Spider अभी 9.15 करोड़ रुपए है और समझौता मंजूर होने के बाद इसकी कीमत घटकर 6.40 करोड़ हो सकती है। इसके अलावा, Ferrari 12Cinindri Coupe की मौजूदा कीमत 8.50 करोड़ रुपए से घटकर 5.95 करोड़ रुपए हो सकती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Maruti Suzuki ने लॉन्च की Swift, Dzire और Baleno CNG-AMT, जानें कीमत और माइलेज

मारुति सुजुकी ने आखिरकार CNG कारों में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दे दिया है। कंपनी ने Swift, Dzire और Baleno के CNG-AMT वेरिएंट लॉन्च किए हैं।

दिल्ली-मुंबई-बेंगलुरु...iPhone 18 Pro के लिए जबरदस्त क्रेज, नया मॉडल खरीदने की लगी होड़; ऐपल स्टोर के बाहर रातभर से लंबी कतारों में खड़े ग्राहक

iPhone 18 Pro and iPhone 18 Pro Max Sale: iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी है। देशभर में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरु हो चुकी है। आज 18 सितंबर 2026 शुक्रवार से भारत में ऑफिशियल बिक्री शुरु हो चुकी है। वैसे तो देश में iPhone का क्रेज आसानी से देखने को मिल जाएगा। लेकिन इस बिक्री के शुरु होते ही लोगों की दीवानगी बढ़ती चली गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast