Search KhabarFast

Press ESC to close

प्रतीक यादव ने 38 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, जानें इनका नेटवर्थ

प्रतीक यादव ने 38 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, जानें इनका नेटवर्थ

Prateek Yadav Networth: समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है। बुधवार को लखनऊ में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 38 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है। प्रतीक यादव ने राजनीति से दूरी बनाए रखी थी, जबकि उनका संबंध एक बड़े राजनीतिक परिवार से था। वे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा नेता अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। इसके बावजूद उन्होंने राजनीति में कदम नहीं रखा और अपना करियर बिजनेस में बनाया।

रियल एस्टेट का था कारोबार

वे मुख्य रूप से रियल एस्टेट और फिटनेस सेक्टर में सक्रिय थे। रिपोर्ट्स के अनुसार उनका रियल एस्टेट कारोबार लखनऊ में काफी मजबूत था। इसके अलावा उन्होंने जिम और फिटनेस सेंटर की एक चेन भी शुरू की थी, जिसमें “Iron Core Fit” और “The Fitness Planet” जैसे नाम शामिल बताए जाते हैं। इन बिजनेस से उनकी अच्छी आय होती थी।

फिटनेस के प्रति थे जागरूक

प्रतीक यादव फिटनेस के प्रति काफी जागरूक थे और खुद भी नियमित रूप से जिम में वर्कआउट करते थे। सोशल मीडिया पर उनकी फिटनेस से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो भी देखे जा सकते हैं। इसके साथ ही उन्हें महंगी और लग्जरी कारों का भी शौक था। उनके कार कलेक्शन में रेंज रोवर, टोयोटा फॉर्च्यूनर और लैम्बॉर्गिनी जैसी गाड़ियां शामिल बताई जाती हैं।

कहा से की थी पढ़ाई

उन्होंने अपनी पढ़ाई लंदन की लीड्स यूनिवर्सिटी से MBA करके पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने राजनीति के बजाय बिजनेस की दुनिया को चुना। उनकी अनुमानित संपत्ति करोड़ों रुपये में बताई जाती है, जिसका बड़ा हिस्सा रियल एस्टेट और फिटनेस बिजनेस से जुड़ा था। हालांकि यह आंकड़े अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। उनकी मौत के कारणों को लेकर अभी आधिकारिक मेडिकल रिपोर्ट सामने नहीं आई है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि वे मानसिक तनाव से गुजर रहे थे, लेकिन इस पर किसी डॉक्टर या परिवार की ओर से पुष्टि नहीं की गई है। परिवार की ओर से कहा गया है कि वे अपने काम और स्वास्थ्य को लेकर काफी सतर्क रहते थे। उनके निधन से परिवार और समर्थकों में गहरा दुख है।

Also read: UP News: मुलायम परिवार में मातम, अखिलेश के भाई प्रतीक यादव ने ली अंतिम सांस, अपर्णा पर टूटा दुखों का पहाड़

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Punjab News: किसके निशाने पर भगवंत मान का घर और भाजपा मुख्यालय? बम से उड़ाने की दी गई धमकी

Punjab News: पंजाब में एक फिर से वीवीआईपी के घर और दफ्तर निशाने पर आ गए हैं। बुधवार यानी 13 मई को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ के घर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी भरे-ईमेल जिसमें पंजाब भाजपा मुख्यालय का भी जिक्र किया गया है।

उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मंगलवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। सुबह से ही राज्य के अधिकतर हिस्सों में घने बादल छाए रहे। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हुई, जिससे मौसम ठंडा और सुहावना हो गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast