Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली में ई-रिक्शा को लेकर बदलने जा रहा नियम, एक व्यक्ति सिर्फ एक ही गाड़ी के हो सकेंगे मालिक!

दिल्ली में ई-रिक्शा को लेकर बदलने जा रहा नियम, एक व्यक्ति सिर्फ एक ही गाड़ी के हो सकेंगे मालिक!

Delhi E-Rickshaw Policy: दिल्ली सरकार ई-रिक्शा को लेकर बड़ा फैसला लेने जा रही है। राजधानी की सड़कों पर बढ़ती ई-रिक्शा की संख्या, ट्रैफिक जाम और नियमों की अनदेखी को देखते हुए दिल्ली सरकार नई ई-रिक्शा पॉलिसी लागू करने जा रही है। बताया जा रहा है कि 15 मई ये नियम प्रभावी हो सकते हैं।

नई पॉलिसी के तहत दिल्ली में चल रहे ई-रिक्शा को हर साल फिटनेस सर्टीफिकेट लेना अनिवार्य होगा। परिवहन विभाग का मानना है कि इससे यह पता चलेगा कि कितने ई-रिक्शा वैध रूप चे चल रहे हैं। फिटनेस सर्टिफिकेट व्यवस्था लागू होने के बाद वाहनों की पहचान आसानी से हो सकेगी।

नई पॉलिसी में क्या-क्या

नई पॉलिसी का सबसे बड़ा बदलाव यह हो सकता है कि भविष्य में कोई व्यक्ति अपने नाम एक से ज्यादा ई-रिक्शा रजिस्टर नहीं कर सकेगा। यानी की जिस व्यक्ति के नाम ई-रिक्शा रजिस्टर्ड होगा, वहीं, उसे सड़क पर चला सकेगा। यानी किराए पर ई-रिक्शा चलाने की व्यवस्था पर रोक लगाने की तैयारी है। हालांकि, सरकार कंपनियों को कुछ राहत देने पर विचार कर रही है। परिवहन मंत्री के अनुसार यदि किसी कंपनी के नाम पर एकसे ज्यादा ई-कार्ट रजिस्टर्ड है, तो उन्हें रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में छूट मिल सकती है।    

Also read: बंगाल SIR का मुद्दा फिर SC में उठा, 31 सीटों पर जीत-हार के अतंर को लेकर TMC का चौंकाने वाला दावा

सरकार का क्या है कहना

दिल्ली सरकार अब नए ई-रिक्शा के लिए ट्रेनिंग को भी अनिवार्य बनाने जा रही है। परिवहन मंत्री पंकज सिंह का कहना है कि ई-रिक्शा रजिस्टर कराने से पहले ड्राइवर को ट्रांसपोर्ट विभाग से 10 दिन की ट्रेनिंग लेनी होगी। ट्रेनिंग के दौरान ट्रैफिक नियम, सड़क सुरक्षा, यात्रियों की सुरक्षा और रिक्शा चलाने के सभी नियम सिखाए जाएंगे। सरकार का कहना है कि इससे सड़क हादसों में कमी आएगी और यातायात व्यवस्था सुधरेगी। फिलहाल दिल्ली में लगभग 2 लाख 6 हजार ई-रिक्शा रजिस्टर्ड हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 13 August 2026: दिल्ली-NCR में मौसम लेगा करवट, 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Kal Ka Mausam 13 August 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। अगस्त की शुरूआत से ही बारिश ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। इस बीच मौसम विभाग ने 13 अगस्त के लिए अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार 23 राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है।

असम बाढ़ पीड़ितों के लिए 1,000 करोड़ रुपये का खर्च, CM हिमंत बिस्वा सरमा ने दिया आश्नासन; कहा - हर संभव मदद...

Assam Flood: असम सरकार 19 जुलाई से ऊपरी असम के शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट जिलों में आई अप्रत्याशित और असामान्य बाढ़ से प्रभावित लोगों की राहत, सहायता और पुनर्वास के लिए लगभग 1,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

‘रील के जमाने में Shortcut से बचें’, PM मोदी ने युवाओं को दिया गुरुमंत्र; कहा - धैर्य और संघर्ष ही असली रास्ता...

PM Modi on Youth: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 12 अगस्त बुधवार पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- 'ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स' का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया और कहा कि पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की आत्मकथा युवाओं को प्रेरित कर सकती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast