Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: मुलायम परिवार में मातम, अखिलेश के भाई प्रतीक यादव ने ली अंतिम सांस, अपर्णा पर टूटा दुखों का पहाड़

UP News: मुलायम परिवार में मातम, अखिलेश के भाई प्रतीक यादव ने ली अंतिम सांस, अपर्णा पर टूटा दुखों का पहाड़

Prateek Yadav Death: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का लखनऊ के एक सिविल अस्पताल में निधन हो गया।

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिनों से प्रतीक यादव तबियत खराब चल रही थी। साथ ही उनका इलाज भी चल रहा था। आज सुबह तबियत ज्यादा खराब होने की वजह से उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रतीक यादव की मौत की खबर मिलते ही यादव परिवार और समाजवादी पार्टी के समर्थकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

मौत की वजह का नहीं हुआ खुलासा  

अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि प्रतीक यादव की मौत की वजह से हुई है। कुछ दिनों पहले वह इलाज के लिए मेदांता में भी भर्ती हुए थे। इस दौरान अपर्णा यादव और अखिलेश यादव उनसे मिलने भी पहुंचे थे। हालत में सुधार होने के बाद उन्हे वापस घल लाया गया था। बताया जा रहा है कि वह अपने को फीट रखने के लिए कई तरह की दवाइयों का सेवन करते थे। वे कुछ दिनों से उनकी हालत ठीक नहीं दिखाई दे रही थी।

राजनीति से थे दूर

प्रतीक यादव ने हमेशा राजनीति से दूरी बनाई हुई थी। वह रियल एस्टेट और फिटनेश एंटरप्रेन्योरशिप के सेक्टर में काम करते थे। उन्होंने लंदन के लीड्स यूनिवर्सिटी से MBA किया था। उन्हें जिम और फिट रहने के ज्यादा शौक था। उनके लखनऊ में जिम का बिजनेश भी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

आगरा में बड़ा हादसा...यमुना नदी में डूबे 6 बच्चे, 4 की मौत से मचा कोहराम

आगरा में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बल्केश्वर मंदिर के सामने Yamuna River में नहाने गए 6 बच्चे डूब गए।

Haryana Board Result 2026: हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, छात्राओं ने फिर मारी बाजी

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने कक्षा 12वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। लंबे इंतजार के बाद करीब 2.95 लाख विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast