Search KhabarFast

Press ESC to close

उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में मंगलवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। सुबह से ही राज्य के अधिकतर हिस्सों में घने बादल छाए रहे। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हुई, जिससे मौसम ठंडा और सुहावना हो गया। पर्वतीय जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश के दौर देखने को मिले। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी सूचना मिली है। वहीं देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी होती रही। दोपहर के समय कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हुई, लेकिन शाम तक मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई।

बारिश की बढ़ी संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण अगले 24 घंटे तक मौसम अस्थिर बना रहेगा। बुधवार को भी कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। 4200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है।

इन शहरों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है।

मौसम में हो रहा लगातार बदलाव 

राज्य के बाकी पर्वतीय जिलों और मैदानी क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां भी तेज हवाएं चलने, बिजली चमकने और बारिश के तेज दौर की चेतावनी दी गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर पाकिस्तान और आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर भारत के कई हिस्सों में देखने को मिल रहा है। इसके चलते मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है।

उत्तराखंड में इन राज्यों का तापमान

इसके अलावा 15 मई से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में मौसम फिर बदल सकता है। वहीं, दक्षिण-पश्चिम मानसून भी धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। सप्ताह के अंत तक इसके अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्रों तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। राज्य के प्रमुख शहरों में तापमान भी दर्ज किया गया। देहरादून में अधिकतम 31.4 और न्यूनतम 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा। ऊधमसिंह नगर में अधिकतम 33.1 और न्यूनतम 23.6 डिग्री, मुक्तेश्वर में 23.4 और 11.5 डिग्री, जबकि नई टिहरी में 23.8 और 13.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और पहाड़ी इलाकों में यात्रा करते समय सावधानी बरतने की अपील की है।

Also read: Uttarakhand News: जंगलचट्टी में घोड़ा संचालकों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

प्रतीक यादव ने 38 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, जानें इनका नेटवर्थ

समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है। बुधवार को लखनऊ में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 38 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।

Punjab News: किसके निशाने पर भगवंत मान का घर और भाजपा मुख्यालय? बम से उड़ाने की दी गई धमकी

Punjab News: पंजाब में एक फिर से वीवीआईपी के घर और दफ्तर निशाने पर आ गए हैं। बुधवार यानी 13 मई को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ के घर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी भरे-ईमेल जिसमें पंजाब भाजपा मुख्यालय का भी जिक्र किया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast