Search KhabarFast

Press ESC to close

PM मोदी की अपील के बाद सरकार का एक्शन, सोने पर बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी, जानिए आम जनता पर क्या होगा असर

PM मोदी की अपील के बाद सरकार का एक्शन, सोने पर बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी, जानिए आम जनता पर क्या होगा असर

नई दिल्ली:  मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार लोगों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील कर रहे हैं। इस बीच सोने को लेकर सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। गोल्ड पर लगने वाले इपोर्ट ड्यूटी में जबरदस्त इजाफा किया है। Gold Import Duty या Gold Custom Duty को सरकार ने 6 फीसदी से बढ़ाकर सीधे 15 फीसदी कर दिया है। जिसके बाद विदेशों से आने वाला सोना महंगा हो जाएगा। यह रेट 13 मई यानी बुधवार से लागू हो जाएगा।

मोदी सरकार ने अचानक सोने पर लागू बेसिक कस्टम ड्यूटी को 5 से बढ़ाकर सीधा 10 फीसदी कर दिया। साथ ही एग्रीकच्लर इंफ्रा एंड डेवलपमेंट सेश यानी AIDC 1 फीसदी के बजाय 5 फीसदी किया है। इसके बाद कुल मिलाकर Gold Import Duty बढ़कर सीधे 15 फीसदी हो गई है।  

सरकार के इस फैसले का असर कारोबारी और ग्राहकों उठाना पड़ सकता है। शादी-विवाह के सीजन में लोगों को बड़ा झटका लगा है। इसकी वजह से सोने के दामों में इजाफा हो सकता है। क्योंकि विदेशों से आने वाला सोने पर ज्यादा टैक्स देना होगा और जिसके बाद सोने की कीमत में बढ़ोतरी (Price Increase) की संभावना दिखाई दे रही है। जिसका असर आम जनता पर पड़ने वाला है।

Also read: अगस्त से बदलेगा रेलवे रिजर्वेशन सिस्टम, AI से पता करें वेटिंग टिकट की स्थिति

सर्राफा कारोबारियों पर भारी पड़ेगा फैसला

मोदी सरकार का यह फैसला सर्राफा कारोबारियों पर भारी पड़ने वाला है। इपोर्ट ड्यूटी बढ़ने के बाद गोल्ड मंहगा हो जाएगा। जिसके बाद इसकी डिमांड भी कम हो जाएंगी। शादियों के सीजन में इसकी जबरदस्त मांग होती है। लेकिन इस फैसले का बाद मांग में कमी आएंगी।

पीएम मोदी ने की थी अपील  

बीते कुछ महीने से सोने-चांदी की कीमतों लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। इसी बीच पीएम मोदी ने कहा था कि एक साल तक सोना न खरीदें, फिर चाहे आपके यहां शादी हो गया फिर कोई अन्य इवेंट। इसके पीछे सरकार का मकसद विदेश मुद्रा की बचत करना है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: 12 साल में भारत ने बदली तस्वीर, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा विकास- सीएम रेखा गुप्ता

Delhi News: मोदी सरकार के बाहर साल पूरे होने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन देश के लिए गर्व और खुशी का दिन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 12 वर्षों के कार्यकाल में भारत को नई विकास यात्रा पर आगे बढ़ाया है और देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का काम किया है।

Kal Ka Mausam: 13 जून को देश के 17 राज्यों में मौसम का कहर! आंधी, बारिश और तेज हवाओं को लेकर IMD की बड़ी चेतावनी

Kal Ka Mausam: एक तरफ देश के कई राज्यों में गर्मी कहर ढा रही है। वहीं दूसरी तरफ मानसून भी तेजी से आगे की ओर बढ़ रहा है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में एक बार फिर पश्चिम विक्षोभ के कारण मौसम बदलने वाला है। जिसकी वजह से वजह से देश के कई राज्यों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में अपना घर लेने का सपना होगा पूरा, DDA ने बढ़ाई हाउसिंग स्कीम की तारीख; जानें कब तक कर सकेंगे आवेदन

दिल्ली में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने अपनी तीन प्रमुख हाउसिंग स्कीमों के लिए रजिस्ट्रेशन और बुकिंग की अंतिम तारीख बढ़ा दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast