Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: अगले 12 घंटों में बदलेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्यों में तेज बारिश की चेतावनी

Aaj Ka Mausam:  अगले 12 घंटों में बदलेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्यों में तेज बारिश की चेतावनी

Aaj Ka Mausam:  देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कई राज्यों में बारिश और तूफान कहर बरपाने वाला है। वहीं मौसम विभाग ने 13 मई को देश के ग्यारह राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। साथ ही इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना भी जताई गई है। वहीं पूर्वी भारत में वज्रपात और बिजली भी अपना कहर बरपा सकती है। जिसकी वजह से मौसम विभाग ने किसानों को सावधान रहने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में भी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना जताई गई है। साथ ही दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। वहीं हरियाणा में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आज बादल छाए रहेंगे। 14 मई को बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 7 दिनों में राज्य के कई जिलों में तेज गर्मी के साथ आंधी और हल्की बारिश होगी।

Also read: बंद हो सकती है LPG सब्सिडी, इन लोगों को मिल सकता है 7 दिन का नोटिस

पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज

हिमाचल प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम भाग ने 16 मई तक कई जगहों पर हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। जबकि 17 मई को कुछ स्थानों पर मौसम खराब रह सकता है. 18 मई को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पंजाब में भी मौसम विभाग ने बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। साथ ही इस दौरान 50 से 60 किलोमीटिर प्रति घंटे की स्पीड से हवा भी चलेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: 12 साल में भारत ने बदली तस्वीर, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा विकास- सीएम रेखा गुप्ता

Delhi News: मोदी सरकार के बाहर साल पूरे होने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन देश के लिए गर्व और खुशी का दिन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 12 वर्षों के कार्यकाल में भारत को नई विकास यात्रा पर आगे बढ़ाया है और देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का काम किया है।

Kal Ka Mausam: 13 जून को देश के 17 राज्यों में मौसम का कहर! आंधी, बारिश और तेज हवाओं को लेकर IMD की बड़ी चेतावनी

Kal Ka Mausam: एक तरफ देश के कई राज्यों में गर्मी कहर ढा रही है। वहीं दूसरी तरफ मानसून भी तेजी से आगे की ओर बढ़ रहा है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में एक बार फिर पश्चिम विक्षोभ के कारण मौसम बदलने वाला है। जिसकी वजह से वजह से देश के कई राज्यों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में अपना घर लेने का सपना होगा पूरा, DDA ने बढ़ाई हाउसिंग स्कीम की तारीख; जानें कब तक कर सकेंगे आवेदन

दिल्ली में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने अपनी तीन प्रमुख हाउसिंग स्कीमों के लिए रजिस्ट्रेशन और बुकिंग की अंतिम तारीख बढ़ा दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast