Search KhabarFast

Press ESC to close

Punjab News: किसके निशाने पर भगवंत मान का घर और भाजपा मुख्यालय? बम से उड़ाने की दी गई धमकी

Punjab News: किसके निशाने पर भगवंत मान का घर और भाजपा मुख्यालय? बम से उड़ाने की दी गई धमकी

Punjab News: पंजाब में एक फिर से वीवीआईपी के घर और दफ्तर निशाने पर आ गए हैं। बुधवार यानी 13 मई को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ के घर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी भरे-ईमेल जिसमें पंजाब भाजपा मुख्यालय का भी जिक्र किया गया है।

वहीं, धमकी मिलने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय, भाजपा दफ्तर और संवेदनशील सरकारी इमारतों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कई जगहों पर जांच अभियान चलाया गया और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। 

सुरक्षा-व्यवस्था की गई चौकस  

पुलिस साइबर सेल भी धमकी भरे ईमेल की जांच में जुट गई है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मेल कहां से भेजा गया और इसके साजिशकर्ता कौन है। फिलहाल किसी तरह की संदिग्ध वस्तु मिलने की जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।

पहले भी हुआ धमाका

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले पंजाब के जालंधर जिले में बीएसएफ के पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय के बाहर और अमृतसर में खासा के सेना छावनी क्षेत्र के पास विस्फोट की घटना सामने आई थी। इन धमाकों में कुछ घंटों के अंतर था। पहला विस्फोट जालंधर में रात लगभग आठ बजे हुआ। जबकि दूसरा धमाका लगभग 11 बजे अमृतसर में हुआ। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं आई लेकिन, राज्य के कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए थे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पीएम मोदी की अपील पर एक्शन में सीएम योगी, यूपी में दो दिन वर्क फ्रॉम होम; मंत्रियों के काफिले में कटौती

Uttar Pradesh News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मई को लोगों से सात बड़ी अपील की थी। जिसके तहत एक साल तक लोगों से सोना कम खरीदने, पबल्कि ट्रांसपोर्ट का प्रयोग करना और वर्क फ्रॉम होम समेत 7 अपीलें शामिल थीं। अब पीएम मोदी की अपील पर सीएम योगी ने बड़े फैसले लिए हैं।

उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मंगलवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। सुबह से ही राज्य के अधिकतर हिस्सों में घने बादल छाए रहे। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हुई, जिससे मौसम ठंडा और सुहावना हो गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast