जाह्नवी कपूर की नई फिल्म का पोस्टर रिलीज़

जाह्नवी कपूर की नई फिल्म का पोस्टर रिलीज़

पिछले काफी समय से जाह्नवी कपूर के लीड रोल वाली फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल' चर्चा में है। अब फिल्म के मेकर्स ने इसका फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है।

फिल्म के पहले पोस्टर में आप जाह्नवी कपूर को रंग-बिरंगे स्वेटर में कागज का बना हवाई जहाज उड़ाते देख सकते हैं।

फिल्म में ऐक्टर पंकज त्रिपाठी जाह्नवी के पिता के और नीना गुप्ता उनकी मां के किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा जाह्नवी के भाई के किरदार में अंगद बेदी नजर आएंगे। फिल्म में रजत बरमेचा, विजय वर्मा, मनु ऋषि और हर्ष छाया भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएंगे।

करण जौहर ने इस पोस्टर के शेयर करते हुए लिखा, 'उन्हें कहा गया था कि लड़कियां पायलट नहीं बनतीं, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रहीं और वह उड़ना चाहती थीं। 13 मार्च 2020 को रिलीज होगी गुंजन सक्सेना- द करगिल गर्ल'

Leave a comment