Search KhabarFast

Press ESC to close

Crude Oil: कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग थमी, भाव में भारी गिरावट से लोगों की मिली राहत

Crude Oil: कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग थमी, भाव में भारी गिरावट से लोगों की मिली राहत

Crude Oil Decreases: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच लोगों को राहत मिली है। ऐसा इसलिए क्योंकि, कच्चे तेल के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। एक दिन पहले तक कच्चे तेल की कीमतों में आग लगी हुई थी लेकिन, ट्रंप का बयान आने बाद कच्चे तेल के भाव में गिरावट देखी गई है।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि युद्ध जल्द समाप्त हो सकता है। जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति लंबे समय तक रुकने की आशंका खत्म हो गई। 10 मार्च को ब्रेंट कूड के भाव 6.6 फीसदी गिरकर 92.45 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। इसके अलावा अमेरिका वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 6.5 फीसदी लुढ़कर 88.65 डॉलर प्रति बैरल तक आ गया है। 

कीमतों में लगा रहेगा उतार-चढ़ाव              

मार्केट एनालिस्ट का कहना है कि मिडिल ईस्ट के तनाव को देखते हुए कच्चे तेल के भाव उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। आने वाले समय में कच्चे तेल का भाव 75 से 105 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने की उम्मीद है। इसी बीच खाड़ी क्षेत्र के कई तेल उत्पादक देशों ने भी उत्पादन में कटौती शुरू कर दी है। इसके अलावा इराक ने दक्षिणी तेल क्षेत्रों में उत्पादन लगभग 70 फीसदी से घटाकर 1.3 मिलियन बैरल प्रतिदिन कर दिया है। जबकि कुवैत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने भी उत्पादन कम कर दिया है।

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ चल रहा युद्ध अब खत्म होने के कगार है। अमेरिका युद्ध में बढ़त बना चुका है। उन्होंने ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने चेतावनी दी कि युद्ध कब खत्म होगा, इसका फैसला वही करेंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी रहे तो क्षेत्र से तेल निर्यात रोक दिया जाएगा। इसके अलावा ट्रंप ने संकेत दिया है कि रूस पर लगे तेल प्रतिबंधों में ढील देने और कीमतों को काबू करने के लिए आपातकालीन कच्चे तेल भंडार जारी करने जैसे विकल्पों पर विमर्श कर रहे हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

समुद्री लुटेरे और वॉर...अब जहाजों की सुरक्षा होगी और भी पुख्ता, सरकार देगी करोड़ों का बीमा कवर

Government Marine Insurance Pool: वैश्विक तनाव और समुद्री जोखिमों के बीच भारत सरकार ने शिपिंग उद्योग को मजबूत सुरक्षा कवच प्रदान करने का बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने शनिवार को भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल (Bharat Maritime Insurance Pool - BMI Pool) बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' में ईरानी गनबोट्स ने टैंकर पर बरसाईं गोलियां, पूरे इलाके में बढ़ा तनाव

Strait Of Hormouz: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। ब्रिटिश सेना ने 18 अप्रैल को पुष्टि की कि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की 2 गनबोट्स ने उस टैंकर पर फायरिंग की, जो इस समुद्री मार्ग से गुजर रहा था। वहीं, यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर ने कहा कि टैंकर और उसमें सवार चालक दल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

'होर्मुज बंद है...', ईरानी सेना का भारतीय जहाज को अलर्ट; US संग बातचीत पर सस्पेंस बरकरार

Iran Warning to Indian Ship: होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। ईरानी नौसेना और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने व्यावसायिक जहाजों को रेडियो संदेश भेजकर चेतावनी दी है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर से बंद कर दिया गया है और किसी भी जहाज को गुजरने की अनुमति नहीं है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें