Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: नरवाना में हनी ट्रैप का बड़ा पर्दाफाश, 27 लाख रुपए लेते आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

Haryana News: नरवाना में हनी ट्रैप का बड़ा पर्दाफाश, 27 लाख रुपए लेते आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

Haryana Crime News: हरियाणा के नरवाना में पुलिस ने हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग के एक बड़े मामले का पर्दाफाश किया है। सीआईए स्टाफ नरवाना की टीम ने 27लाख रुपए की राशि लेते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी नरवाना कमलदीप राणा ने बताया कि 7 मार्च 2026 को एक महिला ने थाना शहर नरवाना में शिकायत दी थी कि उसकी बेटी के साथ सुमित और अंकित नाम के दो युवकों ने पिज्जा हट में दुष्कर्म किया है।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और पीड़ित लड़की को मेडिकल परीक्षण और अदालत में बयान के लिए बुलाया। लेकिन लड़की ने मेडिकल करवाने से मना कर दिया और जब उसे बयान के लिए अदालत ले जाया गया तो वह अपनी मां के साथ वहां से फरार हो गई।इसके बाद महिला ने आरोपियों के परिवार से समझौते के नाम पर 30लाख रुपए की मांग की, जो बाद में 27लाख रुपए में तय हुई। आरोपियों के परिवार को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी कि यह मामला झूठा है और उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश की जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस

शिकायत मिलते ही पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करवाया और पीड़ित लड़की को अदालत में बयान के लिए बुलाया। अदालत में लड़की ने साफ तौर पर कहा कि उसके साथ कोई गलत काम नहीं हुआ है।इसके बाद सीआईए स्टाफ नरवाना के इंचार्ज उप निरीक्षक सुखदेव सिंह की टीम ने जाल बिछाया और 27लाख रुपए लेते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान विकास निवासी दालमवाला के रूप में हुई है, जो शिकायतकर्ता महिला के रिश्ते में मामा का लड़का बताया जा रहा है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बहस के बाद चाकूबाजी की वारदात में टूरिस्ट गाइड की हत्या, आरोपी के एनकाउंटर की मांग

Tourist Guide Stabbed In Jaipur:राजस्थान के जयपुर से एक बार फिर झकझोंर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक टूरिस्ट गाइड की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। चाकूबाजी की वारदात में गंभीर रूप से घायल टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर मनीष की हत्या की सूचना मिलते ही पूरे कस्बे में आक्रोश फैल गया।

दिल्ली के जाफराबाद में 19 साल के साहिल की हत्या का 4 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली के जाफराबाद इलाके में हुई 19 साल के युवक की हत्या का पुलिस ने महज 4 घंटे में खुलासा कर दिया है। जाफराबाद थाना पुलिस ने हत्या के आरोप में एक 21 वर्षीय युवक और एक नाबालिग को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। पूरे हत्या कांड को लेकर DCP राहुल अलवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए खुलासा किया।

दिल्ली के आजादपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, 28 वर्षीय आलम की मौत; मौके से कारतूस बरामद

Delhi News: उत्तर-पश्चिम दिल्ली में मंगलवार तड़के आजादपुर इलाके में 28 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast