
Turkey Warns Iran:मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अभी शांत रह रहा तुर्की भी इस युद्ध में कूद चुका है। तुर्की ने ईरान की ओर से आ रहे एक बैलेस्टिक मिसाइल को भूमध्यसागर में ही मार गिराया। तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने ईरान को चेताया भी है। तुर्की ने ईरान से कहा कि आम लोगों को खतर में डालने वाले कमद न उठाए।
तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि मेरी चेतावनियों को मानना सभी के हितों में है। तुर्की को मिलने वाले खतरों के खिलाफ हम सभी जरूरी कदम बिना हिचकिचाहट के उठाएंगे। इससे पहले तुर्की ने उत्तरी साइप्रस में जंगी जहाजों को तैनात किया था।
तुर्की ने ईरान को चेताया
अब तुर्की ने ईरान के बैलेस्टिम मिसाइल को तबाह कर दिया है। तुर्की ने ये कदम तब उठाए हैं, जब ईरान ने साइप्रस पर ड्रोन से हमला किया है। बता दें कि तुर्की और साइप्रस पड़ोसी देश हैं। हालांकि, उत्तरी साइप्रस पर तुर्की का नियंत्रण है। उत्तरी साइप्रस में ही तुर्की एफ-16तैनात किया है। अब तुर्की को डर सता रहा है कि ईरान की तरफ से या ईरान की समर्थक ताकतें यहां निशाना बना सकती है। इससे पहले तुर्की ने ईरान को चेतावनी दी थी कि कोई भी मिसाइल उसके हवाई क्षेत्र के पास नहीं गिरे लेकिन, ईरान तुर्की की बात को अनदेखा कर दिया था।
तुर्की का एफ-16 तैनात
एक मार्च को ईरान-समर्थित आतंकी गुट हिजबुल्लाह ने लेबनान से ईरानी शाहेद-136ड्रोन लॉन्च किए, जो ब्रिटिश RAF अक्रोटिरी एयर बेस पर गिरे थे। ये क्षेत्र साइप्रस के दक्षिणी हिस्से में स्थित है। इस शाहेद ड्रोन से कई धमाके हुए हैं। यह यूरोपीय संघ के सदस्य साइप्रस पर पहला बड़ा निशाना था। तुर्की ने इसे क्षेत्रिय अस्थिरता का सबूत करार दिया। बता दें कि अमेरिका-इजरायल के ईरान पर किए गए हमलों के बाद युद्ध पूर्वी भूमध्यसागर तक पहुंच चुका है।
Leave a comment