Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही लू जैसी हालत, इन राज्यों में गर्मी बरपाएगी कहर, जानें कब तक मिलेगी राहत

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही लू जैसी हालत, इन राज्यों में गर्मी बरपाएगी कहर, जानें कब तक मिलेगी राहत

Aaj Ka Mausam: मार्च की शुरुआत में लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। तेज गर्मा ने संकेत दे दिए हैं कि इस बार जून-जुलाई तक तापमान कई रिकॉर्ड्स को तोड़ सकता है। इसके इतर गर्मी ने कई राज्यों में कहर बरपाना शुरू कर दिया है। खासकर उत्तर भारतीय राज्यों में लोगों ने पंखा और एसी चलाना शुरू कर दिया है। 

उत्तर प्रदेश में भी मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान सामान्य से 4से 8डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग कहना है कि फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। हालांकि 14मार्च के बाद पश्चिमी विक्षोभ के असर से कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की आशंका जताई जा रही है।

मौसम विभागा का अनुमान

मौसम विभाग का अनुमान है कि बिहार से मराठवाड़ा तक बनी मौसम द्रोणी का असर पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में देखा जा रहा है। इसके कारण सुबह हल्का कोहरा और दिन में धुंध देखने को मिल सकता है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक ने कहा कि फिलहाल प्रदेश में कोई बड़ा मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। इसलिए 10से 14मार्च के बीच दिन और रात के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी जारी रहेगी और मौसम शुष्क बना रहेगा।

इस दिन हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक 14 मार्च से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की आशंका है। इसके प्रभाव से प्रदेश के तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही 15 मार्च के आसपास तराई और पूर्वांचल के कुछ इलाकों में इस मौसम की पहली हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को तेज धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

2020 दिल्ली दंगा केस...उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अंतरिम जमानत पर फिलहाल रोक

Umar Khalid-Sharjeel Imam Interim Bail: 2020 के दिल्ली दंगों की साजिश मामले में जेल में बंद उमर खालिद और शरजील इमाम को एक बार फिर तगड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों को अंतरिम जमानत देने से फिलहाल इंकार किया है। कोर्ट ने साफ तौर पर कहा कि बिना पुलिस का पक्ष सुने अंतरिम जमानत पर फैसला नहीं लिया जा सकता। जिसके लिए कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

Rahul Gandhi News: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, हाईकोर्ट का आदेश रद्द

Relief For Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोपों से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें CBI और ED को राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज शिकायत की जांच करने के निर्देश दिए गए थे।

सेना की चेकपोस्ट को दहलाने की थी साजिश! मेरठ से गिरफ्तार आतंकी का सनसनीखेज खुलासा

Terror Cosnpiracy Exposed:उत्तर प्रदेश के मेरठ से गिरफ्तार आतंकी उजैद कुरैशी की गिरफ्तारी के बाद सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। उजैद के मोबाइल फोन से सुरक्षा एजेंसियों के हाथ अहम सुराग लगे हैं। पूछताछ और मोबाइल चैट्स के सक्रीनशॉट्स भी सामने आए हैं। जिसमें भारतीय सेना की चेकपोस्ट पर हमले की साजिश रची जा रही थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast