Search KhabarFast

Press ESC to close

Share Market: शेयर बाजार ने पकड़ी तूफानी रफ्तार, सेंसेक्स में 800 अंकों की बढ़त; निफ्टी में जबरदस्त उछाल

Share Market: शेयर बाजार ने पकड़ी तूफानी रफ्तार, सेंसेक्स में 800 अंकों की बढ़त; निफ्टी में जबरदस्त उछाल

Share Market Rise: मंगलवार यानी 10 मार्च को शेयर बाजार ने जबरदस्त वापसी की है। सप्ताह के दूसरे दिन ही बाजार में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद 77,566.16 के मुकाबले 78,375.73 पर कारोबार करना शुरू किया। यानी शुरुआत में ही लगभग 809.57 अंकों की तेजी देखी गई।

वहीं, निफ्टी-फिफ्टी की बात करें, तो यहां पर भी अंकों में तेजी देखने को मिली। निफ्टी अपने पिछले 24,028.05 के मुकाबले 24,280.80 पर पहुंच गया। यानी की लगभग 252.75 अंकों की तेजी देखी गई। 

एशियाई शेयर बाजार में भी तेजी

कच्चे तेल के भाव में उतार-चढ़ाव और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच 10 मार्च को एशियाई बाजारों में बढ़त देखने को मिली। निक्केई 1,670.36 अंक बढ़कर 54,399 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, हैंग-सैंग इंडेक्स 432.50 की बढ़त के साथ 25,840.97 अंक तक पहुंच गया। इसके अलावा दक्षिण कोरिया का KOSPI भी तेज उछाल के साथ 256.46 बढ़कर 5,508.33 अंकों को छू गया। एशियाई शेयर बाजार में आई तेजी से एक बार फिर निवेशकों का भरोसा भारतीय बाजार पर होता दिखाई दे रहा है।

कौन-कौन निवेश हरे निशान में

आज बाजार की रिकवरी में चुनिंदा बड़े शेयरों का अहम रोल रहा। शुरुआती कारोबार में इंटरग्लोब एविएशन करीब 3.20 फीसदी की बढ़त के साथ टॉप पर रहा। इसके साथ ही एशियन पेंट्स और अल्ट्राटेक सिमेंट 2.78 फीसदी की बढ़त के साथ फायदे में रहा। इसके अलावा एल एंड टी, अडाणी पोर्ट्स और टाटा स्टील के शेयरों ने भी 1.60 फीसदी से 2 फीसदी तक की बढ़ते दर्ज की। वहीं, बैंकिंग सेक्टर से आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई जैसे बड़े शेयर्स भी हरे निशान में कारोबार करता दिखा। इससे साफ संकेत मिलता है कि कच्चे तेल के भाव ने मार्केट की चाल को बदल दिया है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today: 29 अप्रैल को सोना-चांदी सस्ता हुआ या महंगा, जानें आपके शहर का नया रेट

Gold-Silver Price Drop: 29 अप्रैल 2026 को घरेलू बाजार में सोने और चांदी के दामों में एक बार फिर जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना $95.37 (2.04%) गिरकर $4,586.50 प्रति औंस और चांदी $2.33 (3.09%) लुढ़ककर $73.18 प्रति औंस पर आ गया।

Gold Silver Price: सुबह-सुबह चेक करें सोने-चांदी के ताजा रेट, जानें आपके शहर का भाव

Gold Silver Price Today: आज सोने के दाम में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में हल्की नरमी के चलते घरेलू बाजार भी प्रभावित हुआ। सुबह के कारोबार में 24 कैरेट सोना प्रति ग्राम ₹15,403 के आसपास चल रहा है।

Today Gold Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव, जानें 28 अप्रैल को अपने शहर का लेटेस्ट रेट चेक करें

Gold Silver Price Today: लगातार सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। वहीं एक बार फिर सोने-चांदी के दामों में तेजी देखी गई है। सोमवार को बाजार बंद होने तक चांदी में फिर से तेजी देखी गई। अब चांदी की कीमत 2.60 लाख रुपये प्रति किलो हो गई। वहीं सोना 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast