Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: गुरुग्राम में मौत की दीवार! निर्माणाधीन सोसाइटी में 6 मजदूर दबकर मरे, कई घायल

Haryana News: गुरुग्राम में मौत की दीवार! निर्माणाधीन सोसाइटी में 6 मजदूर दबकर मरे, कई घायल

Gurugram Wall Collapse: हरियाणा के गुरुग्राम के सिधरावली इलाके में बड़ा हादसा हो गया। जहां निर्माणाधीन सोसाइटी की दीवार गिरने से 6मजदूरों की मौत हो गई। 4-5अन्य मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा गुरुग्राम के सिधरावली इलाके में हुआ। जहां सोमवार करीब रात 8 बजे निर्माणाधीन प्रोजेक्ट की एक विशाल कंक्रीट रिटेंशन दीवार गिर गई। जिसकी वजह से काफी भारी मात्रा में मिट्टी धंस गई, इसकी चपेट में 12 से 15 मजदूर आ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य में जुट गए। बचाव दल ने कई मजदूरों को मलवे से बाहर निकाला, उन्हें इलाज के लिए भिवाड़ी स्थित अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने 6 मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है, जिनमें से चार की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है।

राहत बचाव कार्य जारी

पुलिस के मुताबिक, निर्माणाधीन सोसाइटी परिसर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने के लिए खुदाई करवाई जा रही थी। इसी दौरान रिटेंशन वॉल अचानक ढह गई, जिससे बेसमेंट में काम कर रहे मजदूर उसके नीचे दब गए। साइट पर मौजूद अन्य श्रमिकों और ठेकेदारों ने बताया कि मलबे के नीचे अभी भी 10 से ज्यादा मजदूर फंसे हो सकते हैं।

जांच में जुटी पुलिस 

गुरुग्राम पुलिस PRO संदीप सिंह ने कहा कि, "कल रात गुरुग्राम पुलिस को सूचना मिली थी कि एक निजी कंपनी की निर्माणाधीन साइट पर मिट्टी गिर गई है और उसमें कुछ मजदूर दब गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची। SDRF-NDRF की टीम के साथ वहां रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। मिट्टी से 11 लोग को निकाला गया, जिसमें से 7 लोगों की मृत्यु हो गई है बाकि 4 लोगों का इलाज जारी है। यह सभी व्यक्ति दूसरे राज्यों से हैं और उनके परिजनों से संपर्क किया गया है। मामले में FIR दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चार धाम यात्रा शुरू...श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, प्रशासन पूरी तरह तैयार

रविवार, 19 अप्रैल से चार धाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। इस दिन यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके बाद केदारनाथ धाम 22 अप्रैल को और बद्रीनाथ धाम 23 अप्रैल को खुलेगा।

Aaj Ka Mausam: बदलते मौसम ने बढ़ाई चिंता, दिल्ली में गर्मी और बंगाल में बारिश का अलर्ट; यहां देखें देशभर का वेदर अपडेट

IMD Weather Update: दिल्ली में अगले कुछ दिनों में तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जबकि पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी बढ़ रही है, वहीं पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में अस्थिर मौसम बना हुआ है।

PM Modi Nation Address: पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी, कहा- नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती

PM Modi Nation Address:  महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष की जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया। उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया। हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो पाया। इसके लिए मैं देश की माताओं-बहनों से क्षमा प्रार्थी हूं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें