YouTuber Rajab Butt Divorce Announcement: पाकिस्तानी यूट्यूबर रजब बट्ट ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। करोड़पति व्लॉगर के रूप में मशहूर रजब ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपनी पत्नी ईमान फातिमा से तलाक का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि वह इस रिश्ते से थक चुके हैं और अब इसे आगे नहीं बढ़ा सकते। उनका यह बयान तब आया जब ईमान के भाई ने रजब पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी गर्भवती पत्नी को धोखा दिया था।
कौन हैं रजब बट्ट?
बता दें, रजब बट्ट पाकिस्तान के चर्चित यूट्यूबर्स में से एक हैं, जो अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और वीडियोज के लिए जाने जाते हैं। उनकी कमाई हर महीने लाखों में है और वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। 2024में ईमान से उनकी शादी हुई थी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी क्योंकि उन्होंने दुल्हन पर नोटों की बारिश की थी। हालांकि, शादी के 1.5साल बाद ही रिश्ते में दरार आ गई। रजब के मुताबिक, ईमान ज्यादातर समय अपने मायके में रहती थीं और उनके साथ सिर्फ 1.5महीने ही रहीं। फिर भी, उन्होंने ईमान को हर सुविधा दी।
बावजूद इसके हाल के एक पॉडकास्ट में रजब ने तलाक की वजह बताते हुए कहा कि वह दिखावे का रिश्ता नहीं चला सकते। परिवार में अपमानजनक बातें हुईं, जैसे ईमान ने उनकी मां को 'परफ्यूम चोर' कहा और सास ने उनके पिता के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की। रजब बोले 'मैं ऐसी शादी नहीं चला सकता जहां मेरे माता-पिता का अपमान हो। न मेरी कोई मजबूरी है, न उनकी।' उन्होंने साफ कहा कि बातचीत के सभी दरवाजे बंद हैं और वह इस शादी से थक चुके हैं।
चीटिंग के आरोप और माफी
दूसरी तरफ, ईमान के भाई ने रजब पर गंभीर आरोप लगाए कि जब ईमान गर्भवती थीं, तब रजब ने अपनी पूर्व प्रेमिका के साथ संबंध बनाए थे। रजब ने पॉडकास्ट में इस अफेयर को स्वीकार किया और कहा कि यह घटना यूके में हुई थी। उन्होंने बताया कि उस लड़की की शादी हो चुकी है और उसके पति ने उन पर हमला भी किया था। रजब ने ईमान से माफी मांगी और उन्हें माफी के तौर पर आईफोन-17 गिफ्ट किया। उन्होंने कहा 'मैंने अपनी गलती मानी और माफी मांगी, लेकिन अब चीजों को घसीटने का कोई मतलब नहीं है।'