Search KhabarFast

Press ESC to close

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दामों में भारी गिरावट, रेट देखकर फटाफट जाएंगे खरीदने

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दामों में भारी गिरावट, रेट देखकर फटाफट जाएंगे खरीदने

Gold-Silver Price Downs: अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का असर अब देश के सरर्फा कारोबार पर साफ-साफ दिखाई देने लगा है।  सोने और चांदी की कीमत एक फिर धड़ाम हो गई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक चांदी के भाव में करीब 4 हजार रुपए की कमी आई है, वहीं सोने की कीमत में भी लगभग 600 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। 

बता दें कि 18 कैरेट चांदी का भाव 2 लाख 56 हजार 300 रुपए हैं।  सोने की बात करें तो, 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 58 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम देखी गई है। इसके अलावा जेवराती सोना 1 लाख 51 हजार 680 रुपए और 22 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 45 हजार 360 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। इन सभी कीमतों पर ग्राहकों को तीन फीसदी अतिरिक्त जीएसटी भी देना होगा। 

चांदी के भाव

वहीं, अगर दूसरी धातू चांदी के भाव की बात करें तो अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी भी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन सस्ती हुई है। चार दिनों की स्थिरता के बाद दो दिनों में एक किलो चांदी ₹5,100 सस्ती हुई है। राजस्थान के कोटा में चांदी का भाव 2 लाख 61 हजार 500 रुपये प्रति किलो और 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1 लाख 59 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम रही।

युद्ध के कारण भाव में उतार-चढ़ाव

बता दें कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध से मिडिल ईस्ट में छाए संकट के बावजूद देश में सोने का भाव गिर रहा है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनमें तेजी है। यह लड़ाई तब शुरू हुई, जब 28 फरवरी 2026 को इजरायल और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ खुली जंग का ऐलान करते हुए हमला कर दिया है। जिसपर पलटवार करते हुए कुछ ही घंटों में ईरान ने भी जवाब देते हुए मिसाइल और ड्रोन से इजरायल पर हमले कर दिए। आलम ये है कि जंग दसवें दिन भी जारी है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 24 November 2026: 10 दिन बाद सोने की कीमतों में लौटी तेजी, चांदी भी हुई महंगी, जानें ताजा भाव

Gold-Silver Price Today 24 November 2026: सोने और चांदी की कीमतों में जारी गिरावट पर अब विराम लगता दिखाई दे रहा है। दोनों कीमती धातुओं के भाव में जोरदार तेजी दर्ज की गई है। हालांकि, गुरु नानक जयंती के चलते मंगलवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में कारोबार बंद है। बाजार बंद होने से पहले दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर सभी टैक्स मिलाकर 1,26,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था। वहीं, MCX पर गोल्ड फ्यूचर 4,243 रुपये यानी 3.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,26,021 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,21,778 रुपये पर बंद हुआ था। अलग-अलग बाजार स्रोतों के आंकड़ों में भी सोने के भाव में तेजी दिखाई दी। Bullions के अनुसार 24 कैरेट सोना 1,27,000 रुपये, जबकि IBJA के मुताबिक 1,24,945 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। IBJA के अनुसार 23 कैरेट सोने का भाव 1,24,445 रुपये, 22 कैरेट का 1,14,450 रुपये, 18 कैरेट का 93,709 रुपये और 14 कैरेट का 73,093 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं GoodReturns ने 24 कैरेट सोने की कीमत 1,26,710 रुपये, 22 कैरेट की 1,16,150 रुपये और 18 कैरेट की 95,060 रुपये बताई है।

Jio का धमाका, सिर्फ 15 रुपये में अनलिमिटेड 5G डेटा, जानिए नए प्लान की पूरी डिटेल

Jio New Recharge Plan: नए साल से पहले ही Reliance Jio ने अपने यूजर्स को बड़ा तोहफा दे दिया है। कंपनी ने Happy New Year 2.0 के तहत कई नए रिचार्ज प्लान लॉन्च कर दिए हैं। इसमें 15 रुपये और 25 रुपये में अनलिमिटेड 5G डेटा वाले सस्ते ऐड-ऑन से लेकर 28 दिन और पूरे साल चलने वाले अनलिमिटेड प्लान तक शामिल हैं।

रेलवे की लापरवाही पड़ी भारी, RAC टिकट कैंसिल होने पर यात्री को मिलेगा 25,000 रुपये का मुआवजा

RAC Ticket Cancel: ट्रेन में आमतौर पर वेटिंग टिकट पहले RAC में बदलता है और फिर कंफर्म हो जाता है। लेकिन रेलवे की एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जिसमें एक यात्री का RAC टिकट चार्ट बनने के बाद वापस वेटिंग में डालकर अपने आप कैंसिल कर दिया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast