Search KhabarFast

Press ESC to close

यूपी चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल, कांग्रेस नेताओं ने मायावती से मांगा मिलने का समय

यूपी चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल, कांग्रेस नेताओं ने मायावती से मांगा मिलने का समय

Political News: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। एक तरफ राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली से मिशन यूपी को धार देने में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के दो बड़े दलित नेता मायावती से मिलने के लिए लखनऊ पहुंचे। इसके बाद प्रदेश की राजनीति में नए समीकरणों की चर्चा शुरू हो गई है। कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया और कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम मंगलवार को मायावती से मिलने उनके आवास पहुंचे थे। हालांकि दोनों नेताओं की मुलाकात बसपा प्रमुख से नहीं हो सकी।

व्यस्तता के कारण नहीं हुई मुलाकात

राजेंद्र पाल गौतम ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि वह मायावती का हालचाल जानने पहुंचे थे, लेकिन व्यस्तता के कारण मुलाकात नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि आगे फिर मिलने की कोशिश की जाएगी। वहीं, तनुज पुनिया ने बताया कि कांग्रेस की बैठक के दौरान उन्हें जानकारी मिली थी कि मायावती की तबीयत ठीक नहीं है। इसी वजह से दोनों नेता शिष्टाचार मुलाकात के लिए गए थे। उन्होंने साफ किया कि इस मुलाकात के पीछे कोई राजनीतिक संदेश नहीं था। 

कांग्रेस तलाश रही गठबंधन की संभावनाएं

हालांकि, राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को अलग नजरिए से देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि कांग्रेस एक बार फिर बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन की संभावनाएं तलाश रही है। पिछले कई चुनावों में कांग्रेस और बसपा के बीच गठबंधन की चर्चाएं होती रही हैं, लेकिन मायावती हमेशा अकेले चुनाव लड़ने की बात कहती रही हैं।

दलित वोट बैंक को मजबूत करने की कोशिश

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस अब यूपी में दलित वोट बैंक को मजबूत करने की कोशिश कर रही है। इसी रणनीति के तहत पार्टी दलित नेताओं को आगे कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उनका उद्देश्य संविधान की रक्षा और भाजपा सरकार को सत्ता से हटाना है। पार्टी का दावा है कि 2024 लोकसभा चुनाव में INDIA गठबंधन ने उत्तर प्रदेश में भाजपा को कड़ी चुनौती दी थी। फिलहाल मायावती से मुलाकात भले ही नहीं हो पाई हो, लेकिन कांग्रेस नेताओं का उनके घर तक पहुंचना यूपी की राजनीति में नए संकेत जरूर दे रहा है।

Also read: NEET पेपर लीक पर दीपेंद्र हुड्डा ने शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा, बोले- देश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

टीएमसी में बड़ी बगावत...19 सांसदों ने अलग गुट बनाने का दावा, दिल्ली तक पहुंचा राजनीतिक संकट

पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी All India Trinamool Congress (टीएमसी) में बड़ा राजनीतिक संकट सामने आया है। पार्टी के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान अब कोलकाता से निकलकर दिल्ली तक पहुंच गई है।

TMC के बागी सांसदों की लिस्ट आई सामने! यूसुफ, शत्रुध्न सिन्हा से लेकर सयोनी तक ने ममता से मुंह फेरा

TMC Rebel MP list:टीएमसी में मचा घमासान फिलहाल शांत हुआ नहीं है। कोलकाता से लेकर दिल्ली तक टीएमसी में टूटेंगे सब बारी-बारी वाली स्थिती है। कोलकाता में विधायकों ने बगावत की तो दिल्ली में सांसदों ने टीएमसी के साथ खेल कर दिया।

टीएमसी में असहमति का गहराया मामला...19 सांसदों के नाम आए सामने, पार्टी में नेतृत्व को लेकर उठ रहे सवाल

पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आती दिख रही है। हाल ही में सामने आए एक असहमति पत्र ने पार्टी में राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast