Search KhabarFast

Press ESC to close

NEET पेपर लीक पर दीपेंद्र हुड्डा ने शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा, बोले- देश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल

NEET पेपर लीक पर दीपेंद्र हुड्डा ने शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा, बोले- देश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल

Haryana News: हरियाणा के शाहबाद में कांग्रेस के शाहबाद हल्का अध्यक्ष मोहित चढूनी के आवास पर पहुंचे लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को घेरते हुए इस्तीफे की मांग की।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी घटनाएं देखने को नहीं मिलती थीं, लेकिन अब लगभग हर साल पेपर लीक हो रहे हैं। इससे लंबे समय से तैयारी कर रहे विद्यार्थियों की मनोवैज्ञानिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले के जिम्मेदार लोगों को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। किसानों के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है। किसानों की आय बढ़ाने के दावे किए गए, लेकिन खेती की लागत लगातार बढ़ती जा रही है। किसान को जितनी आमदनी होनी चाहिए, उससे अधिक खर्च करना पड़ रहा है।

देश की आर्थिक स्थिति पर चिंता जताते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि देश के 79 वर्षों के इतिहास में रुपया कभी इतना कमजोर नहीं हुआ जितना वर्तमान सरकार के कार्यकाल में हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में पाकिस्तान की मुद्रा की तुलना में भी भारतीय रुपये में अधिक गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने महंगाई को लेकर भी केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर समेत रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम आदमी परेशान है।

पंजाब चुनाव पर किया बड़ा दावा

पंजाब चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर दीपेंद्र हुड्डा ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी निश्चित रूप से जीत हासिल करेगी। वहीं पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों और चुनाव प्रक्रिया पर उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव आयोग और संस्थाओं का दुरुपयोग कर सत्ता हासिल करने का प्रयास कर रही है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा में गैंगस्टरों के हौसले बुलंद हैं और अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं बचा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “प्रदेश में कानून व्यवस्था गायब है, गैंगस्टरों के दिलों में डर गायब है और मुख्यमंत्री हैं नायब।

हरियाणा में इस समय करीब 80 गैंग सक्रिय हैं- दीपेंद्र हुड्डा

दीपेंद्र हुड्डा ने दावा किया कि प्रदेश का शायद ही कोई ऐसा कस्बा बचा हो जहां बदमाशों द्वारा फिरौती के लिए फोन न किए गए हों। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा में इस समय करीब 80 गैंग सक्रिय हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

टीएमसी में बड़ी बगावत...19 सांसदों ने अलग गुट बनाने का दावा, दिल्ली तक पहुंचा राजनीतिक संकट

पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी All India Trinamool Congress (टीएमसी) में बड़ा राजनीतिक संकट सामने आया है। पार्टी के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान अब कोलकाता से निकलकर दिल्ली तक पहुंच गई है।

TMC के बागी सांसदों की लिस्ट आई सामने! यूसुफ, शत्रुध्न सिन्हा से लेकर सयोनी तक ने ममता से मुंह फेरा

TMC Rebel MP list:टीएमसी में मचा घमासान फिलहाल शांत हुआ नहीं है। कोलकाता से लेकर दिल्ली तक टीएमसी में टूटेंगे सब बारी-बारी वाली स्थिती है। कोलकाता में विधायकों ने बगावत की तो दिल्ली में सांसदों ने टीएमसी के साथ खेल कर दिया।

टीएमसी में असहमति का गहराया मामला...19 सांसदों के नाम आए सामने, पार्टी में नेतृत्व को लेकर उठ रहे सवाल

पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आती दिख रही है। हाल ही में सामने आए एक असहमति पत्र ने पार्टी में राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast