Search KhabarFast

Press ESC to close

"गृह मंत्रालय की नाकामी,सिर काट कर टेबल पर रख दें...", अमित शाह पर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज, FIR दर्ज

"गृह मंत्रालय की नाकामी,सिर काट कर टेबल पर रख दें...", अमित शाह पर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज, FIR दर्ज

Amita Shah Vs Mahua Moitra:  "अमित शाह का सिर काट कर टेबल पर रख देना चाहिए..." ये तीखे शब्द तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के हैं। पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में शुक्रवार को पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मोइत्रा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा।

अवैध घुसपैठ के मुद्दे पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा की जिम्मेदारी गृह मंत्रालय की है, और अगर घुसपैठ हो रही है तो इसका दोष गृहमंत्री पर जाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री के 15अगस्त के भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि जब पीएम घुसपैठ और डेमोग्राफिक बदलाव की बात कर रहे थे, तब अमित शाह ताली बजा रहे थे। मोइत्रा ने तंज कसते हुए कहा कि अगर सीमाएं सुरक्षित नहीं हैं, तो गृहमंत्री को जवाबदेह ठहराना चाहिए।

मोइत्रा ने अपने बयान में कहा कि अगर दूसरे देशों से लोग भारत में घुसकर जमीनें हड़प रहे हैं और "मां-बहनों पर नजर डाल रहे हैं", तो गृह मंत्रालय की नाकामी साफ है। उन्होंने बीएसएफ की भूमिका पर भी सवाल उठाए और बांग्लादेश के साथ दोस्ताना रिश्तों के बिगड़ने का जिम्मेदार केंद्र सरकार को ठहराया। इस बयान के बाद बीजेपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नदिया जिले के कृष्णानगर कोतवाली थाने में मोइत्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज की। यह शिकायत स्थानीय निवासी संदीप मजूमदार ने की, जिसमें मोइत्रा के बयान को आपत्तिजनक और उकसाने वाला बताया गया।

महुआ मोइत्रा की चुप्पी

इस विवाद के बाद महुआ मोइत्रा ने अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। उनके बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है, और बीजेपी इसे तृणमूल कांग्रेस की आक्रामक राजनीति का उदाहरण बता रही है। यह पहली बार नहीं है जब मोइत्रा अपने तीखे बयानों के लिए चर्चा में आई हैं, लेकिन इस बार उनका बयान कानूनी और राजनीतिक विवाद का कारण बन सकता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा बीजेपी के पूर्व प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व सीएम ने रचाई दूसरी शादी, 2025 में पहली पत्नी से हुआ था तलाक

हरियाणा के पूर्व बीजेपी प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिपल्ब कुमार देव ने दूसरी शादी कर ली है। उनकी शादी के बाद रिशेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उनकी दूसरी पत्नी का नाम त्रिवेणी राव है। उनकी पहली पत्नी नीति देब के साथ 2025 में तलाक हो गया था।

Political News: अयोध्या राम मंदिर फंड को लेकर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल, सुरक्षा खामियों पर जताई नाराजगी

Political News: कांग्रेस महासचिव और वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को अयोध्या राम मंदिर के लिए जमा किए गए फंड में कथित हेराफेरी और उससे जुड़ी सुरक्षा खामियों पर कड़ी नाराजगी जताई। कांग्रेस नेता ने कहा कि ये चंदा सिर्फ़ पैसों का लेन-देन नहीं था, बल्कि देश भर के लाखों नागरिकों की सामूहिक आस्था और श्रद्धा का प्रतीक था।

Political News: राहुल गांधी का धर्मेंद्र प्रधान पर हमला, छात्रों के अपमान का आरोप, मांगा इस्तीफा

Political News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला किया। उन्होंने प्रधान पर छात्रों का अपमान करने का आरोप लगाया और मांग की मांग की। उन्होंने कहा कि वे देश के युवाओं से माफ़ी मांगें और अपने पद से इस्तीफ़ा दें।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast