Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

Uttarakhand News: एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

Uttarakhand News: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग स्थानों पर अवैध आवासीय एवं व्यवसायिक निर्माणों को सील कर दिया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मच गया है। एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृत मानचित्र अथवा नियमों के विपरीत किए जा रहे किसी भी निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

एमडीडीए की टीम ने सबसे पहले दोहरण रोड स्थित आईटी पार्क के निकट पुनीत अग्रवाल द्वारा किए जा रहे अवैध व्यवसायिक निर्माण पर कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के बिना संचालित पाया गया। इसके बाद प्राधिकरण ने नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई करते हुए निर्माण स्थल को सील कर दिया।

इसी क्रम में दूसरी कार्रवाई जमन्नीवाला सिंगली रोड क्षेत्र में की गई, जहां अरुण कुमार गुप्ता द्वारा अवैध रूप से व्यवसायिक निर्माण कराया जा रहा था। प्राधिकरण की टीम ने मौके का निरीक्षण कर निर्माण को नियमों के विपरीत पाया और तत्काल प्रभाव से भवन को सील कर दिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों ने निर्माणकर्ता को विकास प्राधिकरण की अनुमति के बिना निर्माण न करने की चेतावनी भी दी।

तीसरी और महत्वपूर्ण कार्रवाई पंडितवाड़ी स्थित कैलाश पाम सिटी सोसायटी में की गई। यहां राकेश सुरी द्वारा अवैध रूप से निर्मित बेसमेंट एवं ग्राउंड फ्लोर पर कार्रवाई करते हुए एमडीडीए ने सीलिंग की कार्रवाई को अंजाम दिया। अधिकारियों ने बताया कि निर्माण स्वीकृत मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया, जिसके चलते नियमानुसार कार्रवाई की गई।

प्राधिकरण की ओर से की गई इन कार्रवाइयों के दौरान संबंधित अभियंताओं, सुपरवाइजरों तथा पुलिस बल की मौजूदगी सुनिश्चित की गई। दोहरण रोड और जमन्नीवाला क्षेत्र में की गई कार्रवाई के समय सहायक अभियंता शैलेन्द्र सिंह रावत, अवर अभियंता विदिता एवं सुपरवाइजरी टीम मौजूद रही। वहीं कैलाश पाम सिटी सोसायटी में की गई कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता शशांक सक्सेना, अवर अभियंता अभिजीत, सुपरवाइजर तथा पुलिस बल तैनात रहा।

प्राधिकरण क्षेत्र में लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे सभी निर्माण चिन्हित किए जा रहे हैं जो बिना स्वीकृति के बनाए जा रहे हैं या स्वीकृत मानचित्र से विपरीत हैं। प्राधिकरण का उद्देश्य सुनियोजित विकास सुनिश्चित करना तथा शहर में अनियंत्रित एवं अवैध निर्माणों पर रोक लगाना है।

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का बयान

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि विकास प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। सभी नागरिकों और भवन स्वामियों से अपेक्षा की जाती है कि वे निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पूर्व आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त करें तथा निर्धारित मानकों का पालन करें। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम लगातार निगरानी कर रही है और जहां भी नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा, वहां सीलिंग, ध्वस्तीकरण एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि देहरादून और आसपास के क्षेत्रों का सुनियोजित एवं सुरक्षित विकास एमडीडीए की प्राथमिकता है और इसके लिए अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

सचिव मोहन सिंह बर्निया का बयान

एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि अवैध निर्माणों के विरुद्ध नियमित निरीक्षण और प्रवर्तन अभियान चलाए जा रहे हैं। बिना स्वीकृत मानचित्र अथवा नियमों के विपरीत किए गए निर्माणों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से निर्माण से पहले आवश्यक अनुमतियां प्राप्त करने की अपील की।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: अंगदान अभियान में सैकड़ों लोगों की भागीदारी, जेपी नड्डा और सीएम धामी ने किया संबोधन

Uttarakhand News: देवसंस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज हरिद्वार में दधीचि अंगदान संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा की उपस्थिति में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर देशभर से आए विशेषज्ञों, चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं साधकों ने अंगदान के महत्व पर विचार रखे तथा अनेक लोगों ने मानव सेवा के लिए अंगदान का संकल्प लिया।

Uttarakhand News: पीएम से प्रेरित होकर नवीन ने अपनाई साइकिल, केंद्रीय मंत्री नड्डा ने किया उत्साहवर्धन!

Uttarakhand News: उत्तराखंड में देहरादून में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा की गई ईंधन बचत की अपील पर अमल करते हुए साइकिल अपनाने वाले पार्टी कार्यकर्ता नवीन ठाकुर का हौसला केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा ने बढ़ाया। पीएम की प्रेरणा से वे अब तक लगभग 4 हजार किलोमीटर से अधिक साइकिल चलाकर ऊर्जा संरक्षण का संदेश फैला चुके हैं।

Haryana Weather Update: हरियाणा-पंजाब में गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, तापमान सामान्य से 3°C तक ऊपर, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अपडेट

Haryana Weather Update: हरियाणा और पंजाब में गर्मी कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। दोनों ही राज्यों में पिछले 24 घंटों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और तेज हवाओं की स्थिति बनी रही। वहीं दूसरी तरफ कई जिलों में एक बार फिर लोगों को तपती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast