Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: उत्तराखंड में पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 2 किलो गांजा और 180 ग्राम चरस के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Uttarakhand News: उत्तराखंड में पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 2 किलो गांजा और 180 ग्राम चरस के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Uttarakhand News: उत्तराखंड में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत दून पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 किलोग्राम अवैध गांजा और 180.16 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई है।

एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत यह कार्रवाई की गई।

ऋषिकेश में 2 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने 26 जून को चेकिंग अभियान के दौरान शिवाजी नगर की गली नंबर-20 से विकास साहनी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सेलाकुई में 180.16 ग्राम चरस के साथ तस्कर दबोचा

वहीं थाना सेलाकुई पुलिस ने डिक्सन कंपनी के ग्राउंड के पास चेकिंग के दौरान सोमवीर सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 180.16 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। उसके खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, 1 अक्टूबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल

Haryana News: हरियाणा में बढ़ते प्रदूषण को नियत्रिंत करने के लिए प्रदेश की सैनी ने सरकार ने बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर दिया है। सरकार सर्दियों के मौसम से पहले ही प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए कई सख्त कदम उठा रही है। इसी कड़ी में सरकार ने 1 अक्टूबर से ‘नो PUC, नो फ्यूल’ नीति लागू कर दी है। आने वाले समय में नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू की जाएंगी। वहीं लगभग 1,000 किलोमीटर शहरी सड़कों का पुनर्विकास किया जाएगा तथा प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों और उद्योगों के विरुद्ध कार्रवाई और तेज की जाएगी।

UP News: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 ACP के तबादले; मिली नई जिम्मेदारी

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव किया गया है। पुलिस कमिश्नरेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार 5 सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के तबादले कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नए आदेश के मुताबिक, यह बदलाव ट्रैफिक, थाना क्षेत्रों और साइबर यूनिट सहित कई अहम विंग में किया गया है।

Uttarakhand News: एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

Uttarakhand News: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग स्थानों पर अवैध आवासीय एवं व्यवसायिक निर्माणों को सील कर दिया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मच गया है। एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृत मानचित्र अथवा नियमों के विपरीत किए जा रहे किसी भी निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast