Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा बीजेपी के पूर्व प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व सीएम ने रचाई दूसरी शादी, 2025 में पहली पत्नी से हुआ था तलाक

हरियाणा बीजेपी के पूर्व प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व सीएम ने रचाई दूसरी शादी, 2025 में पहली पत्नी से हुआ था तलाक

 

हरियाणा के पूर्व बीजेपी प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिपल्ब कुमार देव ने दूसरी शादी कर ली है। उनकी शादी के बाद तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उनकी दूसरी पत्नी का नाम त्रिवेणी राव है। उनकी पहली पत्नी नीति देब के साथ 2025 में तलाक हो गया था।

कौन हैं बिप्लब कुमार देव ?

बिप्लब कुमार देब का जन्म 25 नवंबर 1971 को राजधर नगर गाँव, उदयपुर , गोमती जिला , त्रिपुरा में हिरुधन देब और मीना रानी देब के घर हुआ था। उनके माता-पिता उनके जन्म से पहले 1971 में बांग्लादेश मुक्ति युद्ध के दौरान पूर्वी पाकिस्तान के चांदपुर जिले से शरणार्थी के रूप में भारत आ गए थे । उन्होंने 2018 से 2022 तक त्रिपुरा के 10वें मुख्यमंत्री के रूप में भी कार्य किया। वे भारतीय जनता पार्टी से त्रिपुरा के पहले मुख्यमंत्री थे । बिप्लब कुमार देब हरियाणा बीजेपी के पूर्व में प्रभारी रहे हैं।

बिप्लब कुमार देब की पहली शादी साल 2001 में नीति देब से शादी की थी,उनके एक बेटा और एक बेटी है। जनवरी 2025 में, बिप्लब कुमार देब और उनकी पत्नी नीति देब ने अपने तलाक की घोषणा की थी।

कौन हैं त्रिवेणी राव ?

त्रिवेनी राव एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं जो मुख्य रूप से कन्नड़ फिल्म उद्योग में काम करती हैं। उन्होंने ब्लॉकबस्टर कन्नड़ एक्शन ड्रामा 'तगारू' में कांस्टेबल सरोजा के यादगार किरदार से प्रसिद्धि हासिल की। ​​उनके सहज अभिनय और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें कन्नड़ सिनेमा के दर्शकों के बीच व्यापक पहचान दिलाई। वर्षों से, वह कई फिल्मों और टेलीविजन प्रोजेक्ट्स में नज़र आ चुकी हैं और मनोरंजन उद्योग में एक जाना-पहचाना चेहरा बन चुकी हैं।

अब पिछले कई दिनों से उनकी शादी की चर्चाएं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। अब आखिरकार उन्होंने आधिकारिक तौर पर दूसरी शादी का ऐलान कर दिया है। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Political News: E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल की PM मोदी से अपील, पुरानी गाड़ियों को लेकर जताई चिंता

Political News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र से आग्रह किया है कि वे उन गाड़ियों के लिए E20 पेट्रोल के इस्तेमाल पर फिर से विचार करें, जिन्हें इथेनॉल-मिश्रित ईंधन पर चलने के लिए नहीं बनाया गया था।

संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में हंगामा, TMC के बागी सांसदों को बुलाने पर विपक्ष ने किया वॉकआउट

संसद के मॉनसून सत्र से पहले रविवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में उस समय हंगामा हो गया, जब विपक्षी दलों ने बैठक का बहिष्कार करते हुए वॉकआउट कर दिया।

Uttarakhand News: उत्तराखंड पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Uttarakhand News: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक को लेकर उत्तराखंड सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि राज्य का नकल-रोधी कानून बेअसर रहा और "सिर्फ कागजों तक ही सीमित" है, जबकि परीक्षा के पेपर बिकते रहे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast