Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के बराड़ा में पुलिस ने बदमाशों का किया एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अपराधी घायल, दोनों गिरफ्तार

हरियाणा के बराड़ा में पुलिस ने बदमाशों का किया एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अपराधी घायल, दोनों गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के बराड़ा की करनाल कॉलोनी में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर लूटपाट और स्नेचिंग की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को सीआईए नारायणगढ़ ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपियों के पास से दो देशी तमंचे भी बरामद किए हैं। 

जानाकरी के मुताबिक, बीती रात बराड़ा फ्लाईओवर के निकट सीआईए और पुलिस टीम की बदमाशों के साथ आमने-सामने मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जबकि तीसरा आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है।  सीआईए नारायणगढ़  को सूचना मिली थी कि करनाल कॉलोनी में 70 वर्षीय विद्या देवी के घर में घुसकर सोने की बालियां व अंगूठी छीनने वाले आरोपी क्षेत्र में घूम रहे हैं और किसी अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरा देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन उनके तमंचे से गोली नहीं चली, जबकि जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग के दौरान दो आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिससे वे घायल होकर गिर पड़े। पुलिस ने मौके पर ही दोनों को काबू कर लिया। पकड़े गए दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं जिनमें एक लगभग 28 वर्षीय उधम सिंह और दूसरा लगभग 19 वर्षीय रितिक है। जबकि इनका तीसरा साथी मास्टर माइंड दिलीप सिंह अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

बता दें कि 28 मई शाम को  करनाल कॉलोनी निवासी विद्या देवी अपने घर के पोर्च में बैठी थीं, तभी मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश युवक घर में घुस आए थे। आरोपियों ने महिला के कानों से सोने की बालियां और अंगूठी छीन ली थी तथा चूड़ियां छीनने में असफल रहने पर पिस्तौल की बट से हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था

Also read: हरियाणा की बड़ी उपलब्धि, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में मिलेंगे तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

यूपी का रहने वाला मास्टरमाइंड

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि इस वारदात का मास्टरमाइंड दिलीप सिंह यूपी का ही रहने वाला है और अब घर किसी मामले क चलते सहारनपुर जेल में बंद था। वहीं उसकी मुलाकात ऋतिक व उधम सिंह से हुई थी। ऋतिक पहले ही एक स्नेचिंग के मामले में जेल में आया हुआ था। वहीं इन लोगों की प्लानिंग हुई थी और दिलीप उनको लेकर बराड़ा आया था। दिलीप को इस घर के बारे में पूरी जानकारी थी। ये टीमों उधम सिंह की बाइक पर आए थे और पहचान छुपाने के लिए इन्होंने सिख का भेष धारण कर लिया था।

वारदात को अंजाम देने के फिराक में आरोपी

सीआईए को सूचना मिली थी कि 28 तारीख को लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी आज भी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सीआईए ने बराड़ा रेलवे पुल के पास नाकाबंदी की आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने एनकाउंटर करते हुए दो आरोपियों को काबू कर लिया है। दोनों आरोपियों की टांग में गोली लगी है। एक की पहचान ऋतिक व दूसरे की पहचान उधम के रूप में हुई है। इस वारदात का मास्टर माइंड दिलीप फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Roadways: हरियाणा के इस जिले से जयपुर, अजमेर के लिए शुरू हुई बस सेवा, जान लें पूरा टाइम टेबल

Haryana Roadways: हरियाणा में जीन्द से जयपुर, अजमेर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा राज्य परिवहन रोहतक डिपो द्वारा जीन्द से अजमेर 2017 के बाद से ही बंद अपनी बस सेवा को दुबारा शुरू कर दिया गया है, जिससे जीन्द, रोहतक, झज्जर और आस-पास के इलाकों से दोपहर के समय जयपुर, अजमेर ड्यूटी जाने वाले व आने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा।

हरियाणा से राजस्थान के लिए इस रूट पर रोडवेज बस शुरू, देखें पूरा रूटमैप

Haryana Roadways Bus Time Table : हरियाणा से राजस्थान आने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के फतेहाबाद डिपो से राजस्थान के नोखा के लिए नई बस सेवा शुरू कर दी गई है।

हरियाणा के भिवानी समेत इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी झमाझम बरसात, देखें IMD का नया अलर्ट

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने नई रिपोर्ट जारी की है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast